April 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पीएम मोदी सोने का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुए, ममता बनर्जी के बयान पर रामकृपाल यादव का पलटवार



पटना, 21 अप्रैल पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दुकान से झालमुड़ी खाई थी, जिसे सीएम ममता बनर्जी ने पब्लिसिटी स्टंट बताया। ममता बनर्जी के बयान को लेकर भाजपा नेता रामकृपाल यादव ने कहा कि दुनिया को पता है कि पीएम मोदी सोने का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुए। गरीबी से निकलकर यहां तक पहुंचे। उन्होंने झालमुड़ी खाकर पुरानी यादें ताजा कीं। 

राजद में टूट को लेकर तेज प्रताप के बयान पर रामकृपाल यादव ने कहा कि तेज प्रताप जो अहसास करते हैं, वो बोलते हैं। उनको ज्यादा जानकारी होगी। अगर तेज प्रताप ने कहा है तो राष्ट्रीय जनता दल की टूट जरूर होगी। आरजेडी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

रामकृपाल यादव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के नेता हैं। दबाव बनाकर काम निकालने का कांग्रेस पार्टी की इतिहास रहा है। कांग्रेस के चरित्र में यही रहा है। यही वजह है कि कांग्रेस के लोगों की दवाब बनाने वाली मानसिकता है। नीतीश कुमार के बिहार सीएम पद छोड़ने को लेकर कहीं किसी पर कोई दबाव नहीं बनाया गया है। दुनिया इस बात को जानती है कि नीतीश कुमार ने स्वयं के विवेक से निर्णय लिया है।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर ममता बनर्जी पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाए जाने को लेकर रामकृपाल यादव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने ममता बनर्जी पर सही आरोप लगाया है। ममता बनर्जी ने तुष्टिकरण की राजनीति की है। उन्होंने वैसे लोगों को तरजीह की है, जिनमें उनको वोट बैंक दिखता रहा है। इन बातों को बंगाल की जनता समझ गई है। आने वाले वक्त में टीएमसी की सरकार जाएगी और भाजपा की सरकार बनेगी।

जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को केस से हटने की अरविंद केजरीवाल की अपील पर रामकृपाल यादव ने कहा कि भारत के संविधान की अपनी गरिमा है। संवैधानिक पद पर बैठे जितने लोग हैं, खासतौर पर न्याय की कुर्सी पर, अभी तक किसी ने उन पर उंगली नहीं उठाई है। अरविंद केजरीवाल प्रबुद्ध नागरिक और राजनेता हैं। उनका ये नैतिक दायित्व नहीं बनता है कि जिस कोर्ट में उनकी सुनवाई की जा रही है, उस पर अंगुली उठाने का काम न करें। न्याय प्रक्रिया पर सबको भरोसा रहा है। अरविंद केजरीवाल की ओर से इस तरह से अंगुली उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

सम्राट चौधरी के दिल्ली दौरे को लेकर रामकृपाल यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री हो गए हैं। अब स्वाभाविक तौर पर अपने वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।

अन्य ख़बरें

भारत की सोच दुनिया को एकता का रास्ता दिखा सकती है : आरएसएस

Newsdesk

संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष एनालेना बेयरबॉक अगले हफ्ते करेंगी भारत का दौरा

Newsdesk

टिहरी-गढ़वाल हादसा: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख, आर्थिक मदद की भी घोषणा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading