41.6 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जबलपुर: रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म के आरोप में चाचा गिरफ्तार

जबलपुर (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक बेहद शर्मनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करते हुए एक चाचा ने अपनी ही नाबालिग भतीजी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना जबलपुर के हनुमान ताल थाना क्षेत्र के बाबा टोला इलाके की है। हनुमान ताल थाना प्रभारी सुभाष बघेल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एक नाबालिग बालिका अपनी दादी के साथ थाने पहुँची थी। उसने पुलिस के सामने अपने ही रिश्ते के चाचा पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी पिछले करीब एक से डेढ़ महीने से लगातार उसके साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दे रहा था।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम विशाल चौधरी है। उसकी उम्र लगभग 28 वर्ष बताई जा रही है और वह पेशे से मजदूरी का काम करता है।

अन्य ख़बरें

सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो डालना पड़ा भारी, 3 युवकों से 2 तलवार और 1 चाकू जब्त

Newsdesk

काली स्कॉर्पियो से अवैध हथियार लेकर जा रहे दो आरोपी पकड़े गए, 2 लोडेड पिस्टल और 2 कारतूस जब्त

Newsdesk

1 लाख की रंगदारी न देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े घर पर फेंके बम CCTV में कैद हुई दहशत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading