April 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

एसपी से शिकायत: NRLM कृषि सखी ने नोडल अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप, कार्रवाई न होने से बढ़ी चिंता*



सिवनी – जिले के कुरई विकासखंड अंतर्गत ग्राम कटंगी बंजर की निवासी एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) में कृषि सखी के रूप में कार्यरत 28 वर्षीय धनवती धुर्वे ने एक नोडल अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) से न्याय की गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन में बताया कि राकेश जोलदेव नामक व्यक्ति, जो कथित रूप से फर्जी तरीके से मोगली सीएलएफ का नोडल अधिकारी बनकर कार्य कर रहा था, द्वारा लंबे समय से अभद्र व्यवहार किया जा रहा था। आरोप है कि वह अश्लील हरकतें करता था, गंदी नजरों से देखता था तथा जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित करता रहा।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति ने बिना सूचना दिए उसका गोपालगंज स्थित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक का खाता बंद करवा दिया। जब वह 13 अप्रैल 2026 को बैंक में राशि निकालने पहुंची, तब उसे इस बात की जानकारी मिली। इस संबंध में जब उसने आरोपी से बात की, तो उसके साथ सार्वजनिक रूप से गाली-गलौच की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।
धनवती धुर्वे के अनुसार, उन्होंने 13 अप्रैल को ही थाना लखनवाड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे आरोपी के हौसले और बढ़ गए हैं तथा उन्हें भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका सता रही है।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना लखनवाड़ा पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए जाएं, ताकि आरोपी के खिलाफ शीघ्र कानूनी कार्रवाई हो सके।

अन्य ख़बरें

कॉलोनाइजर पर नक्शा उल्लंघन और सड़क बेचने का आरोपराजुल एस्टेट में फिर गहराया विवाद

Newsdesk

महिला आरक्षण बिल 2023 लागू करो,अभी करो-महिला कांग्रेस।

Newsdesk

नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के तहत खिलाड़ियों ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading