34 C
Jabalpur
April 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

Lहर्षोल्लास से मनाई नंदा सेन महाराज की ७२६ वीं जयंती
युवक-युवती परिचय सम्मेलन व प्रतिभावान बच्चों का किया सम्मान


बालाघाट. केश शिल्पी सेन नाई समाज जिला बालाघाट के तत्वाधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नंदा सेन जी महाराज की ७२६ वीं जयंती महोत्सव २८ अप्रैल को शहर के पॉलीटेकनिक कॉलेज समीप छत्रपति शिवाजी सामुदायिक कुनबी भवन में हर्षोल्लास से आस्थापूर्वक मनाई गई। इस अवसरर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह सेन चौक में स्थित नंदा सेन महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल कुनबी भवन में मंचीय कार्यक्रम व युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं समाज के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नपाध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत ठाकुर सहित केश शिल्पी सेन नाई समाज के पदाधिकारी शामिल रहे।
इस संबंध में संगठन के जिलाध्यक्ष रवि नागपुरकर व महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमती दामिनी गोंडाने ने बताया कि सेन समाज के आराध्य संत शिरोमणि नंदा सेन जी महाराज की ७२६ वीं जयंती १४ अप्रैल को मनाई जाती है। १४ अप्रैल को सादगीपूर्ण जयंती मनाई गई और २८ अप्रैल को जिला स्तरीय सामूहिक रूप से जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें संगठन के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व स्वजातीयजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर सुबह ९ बजे सेन चौक में नंदा सेन महाराज की विधि-विधान से जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। इसके बाद कुनबी भवन में युवक युवती परिचय सम्मेलन में करीब २० युवक-युवतियों ने मंच में अपना परिचय दिया। वहीं बोर्ड परीक्षा में ७५ प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले करीब आधा सैकड़ा छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। देर शाम सेन चौक में नंदा सेन महाराज की महाआरती कर आतिशबाजी कर खुशियां मनाई गई। कार्यक्रम में सेन समाज के जिला पदाधिकारी व ब्लॉक पदाधिकारी सहित विभिन्न समिति के पदाधिकारी व सदस्य एवं स्वजातीयजन शामिल हुए।
———————–

अन्य ख़बरें

वारासिवनी की शैक्षणिक प्रतिभाओं का भव्य सम्मान समारोह का तीस अप्र्रैल को होंगा आयोजन

Newsdesk

नगर की सभी कालोनी मे कालोनाइजर को पानी की टंकी के निर्माण के साथ पानी निकासी की करनी होगी व्यवस्था……प्रदीप जायसवाल

Newsdesk

बालाघाटजिले में पहली बार प्रथमआल स्टाइल नेशनल कराटे चैंपियनशिप सुतोकान  स्पोर्ट्स कराते

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading