May 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अनूपपुर: सिंचाई के लिए कुआं खोदते कुएं की दीवार धंसकी अधेड़ की मौत, बेटे का बचाने का प्रयास रहा असफल


अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनगवां के दर्रीटोला में गुरुवार सुबह कुएं के अंदर काम कर रहे थे तभी अचानक कुएं की ऊपरी दीवार धंसने से 46 वर्षीय हीरालाल राठौर की मौके पर ही मृत्‍यु हो गई। घटना के समय मौजूद 11 वर्षीय बेटा पंकज राठौर ने पिता को मलबे में दबा देख वह तुरंत कुएं में उतरा और मिट्टी हटाकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। इसके बाद उसने घर जाकर अपनी मां और आसपास के लोगों को सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर हीरालाल राठौर को कुएं से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्साक ने मृत घोषित कर दिया।
खेत में बनवा रहे थे कुआं और मकान की थी योजना
बताया जा रहा है कि हीरालाल राठौर ने एक साल पहले मौहरी गांव में दो एकड़ जमीन खरीदी थी। वह वहां खेती के साथ-साथ नया मकान बनाने की तैयारी कर रहे थे। खेत में पत्थर भी डलवाए गए थे। परिवार के अनुसार, पत्नी अंजू बाई ने पत्थर चोरी होने की आशंका जताई थी, जिसके बाद उन्होंने खेत में सिंचाई के लिए कुआं बनवाने का फैसला लिया।
कार्य के समय हुआ हादसा
पंकज राठौर ने बताया कि करीब 25 हाथ गहरा कुआं खोदा जा चुका था। मिट्टी धंसने से बचाने के लिए पत्थरों से आधी दीवार बनाई गई थी। हीरालाल कुएं की दीवार और मिट्टी के बीच खाली जगह को भर रहे थे, तभी ऊपर की मिट्टी अचानक धंस गई और हादसा हो गया।
घटना के समय हीरालाल कुएं में अकेले काम कर रहे थे। उनकी पत्नी दूसरे गांव गई हुई थीं। बड़ा बेटा घर पर था, जबकि छोटा बेटा पंकज उनके साथ मौजूद था। इस हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

अन्य ख़बरें

सविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब अंबेडकर जी व भारतीय संविधान भारतीयों के लिए सर्वोपरि- दामोदर यादव मंडल

Newsdesk

विश्व योग दिवस की तैयारी प्रारंभ
सी टाइम्स न्यूज बालाघाट

Newsdesk

1मई से प्रारंभ विकासखंड कटंगी में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर जिसमें कराटे ,फुटबॉल जैसे खेल का आयोजन किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading