24.4 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

झारखंड कांग्रेस की ‘पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी’ का गठन, 36 दिग्गजों को मिली जगह



रांची, 3 मई  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने झारखंड में संगठन को मजबूती देने के लिए प्रदेशस्तरीय ‘पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी’ के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह समिति तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालेगी। इस नवगठित समिति में कुल 34 सदस्यों को शामिल किया गया है, जिसमें राज्य के दिग्गज नेताओं के साथ-साथ जमीनी स्तर पर सक्रिय चेहरों को प्राथमिकता दी गई है।

समिति की सूची में प्रमुख नामों में प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव के अलावा मंत्री राधाकृष्ण किशोर, डॉ. इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की, दीपिका पांडेय सिंह, राज्य के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय को भी इस महत्वपूर्ण नीति-निर्धारक इकाई में स्थान दिया गया है। जिन विधायकों को इस कमेटी में स्थान दिया गया है, उनमें भूषण बाड़ा, ममता देवी, कुमार जयमंगल, नमन विक्सल कोंगाड़ी, प्रदीप यादव, राजेश कच्छप और सुरेश बैठा शामिल हैं।

समिति के गठन में झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों और सामाजिक वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की कोशिश की गई है। सूची में डॉ. अजय कुमार, धीरज प्रसाद साहू, फुरकान अंसारी, और बंधु तिर्की जैसे कद्दावर नेताओं के नाम शामिल हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस समिति का मुख्य उद्देश्य झारखंड में गठबंधन सरकार के भीतर समन्वय को बेहतर बनाना और आगामी चुनावों के लिए पार्टी का रोडमैप तैयार करना है। पीएसी में झारखंड के प्रभारी, एआईसीसी के सचिवों और प्रदेश कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों व विभागों के प्रमुखों को भी पदेन सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, ताकि निर्णय प्रक्रिया में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

अन्य ख़बरें

सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, 13 साल से फरार आरोपी हरनेक सिंह का अमेरिका से कराया प्रत्यर्पण

Newsdesk

प्रियंका गांधी के नाम पर पर ठगी की कोशिश, कार्यालय ने जारी किया स्कैम अलर्ट

Newsdesk

ब्रिक्स से भारत को क्या मिला? चिदंबरम के सवाल पर भाजपा का जवाब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading