डिंडौरी सी टाइम्स । इन दिनों नगरीय प्रशासन के द्वारा नगर स्वच्छता को लेकर लापरवाही बर्ती जा रही है नगर में बनी नालियों में गंदगी का अंबार अटा पड़ा है नालियों की प्रतिदिन सफाई न होने से क्षेत्रीय लोगों नालियों में जमा कचरा जिससे उठने बाली दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है नगर परिषद डिंडोरी स्वच्छता की पोल शोशल मीडिया वायरल होने बाली तस्वीरे खोल रही है बतला दे नगर में प्रति रविवार को जिला प्रशासन और समाजसेवीयो के द्वारा नर्मदा जी की साफ सफाई की जाती है जिसमे कलेक्टर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा सम्लित हो नगर स्वच्छता संदेश दिया जाता है प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने बाले स्वच्छता कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी भी शामिल रहते हैं लेकिन नर्मदा किनारे होने बाली सफाई फोटो सेशन प्रतीत होती है , वही जमीनी स्तर पर नगर स्वच्छता को लेकर परिषद को बृहद स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है शोशल मीडिया पर वायरल फोटो नगर परिषद की लापरवाही का ही परिणाम है जो नाले,नालियों में समाहित कचरा बहकर नर्मदा जी मे पहुंच रहा है,बतला दे अवंति बाई चौराहा कन्या शाला रोड पर स्थित है,वही विगत दिनों कलेक्टर ने भी इस नाली पटे कचरे को लेकर सफाई करने के निर्देश भी नगरीय प्रशासन के जिम्मेदारों को दिए थे,बतला दे ऐसी ही नगर की अधिकत्तर नालियों के जाम होने के कारण बस स्टैंड में पानी भरता है,कुछ ही दिनों में बारिश आने वाली है यही हाल रहा तो पिछले वर्ष की तरह इस बारिश में भी जगह जगह जल भराव होगा,
————————————————-


