May 4, 2026
सी टाइम्स
खेल

आईपीएल 2026: साई-सुंदर की शानदार बल्लेबाजी, किंग्स के खिलाफ टाइटंस की 4 विकेट से जीत



अहमदाबाद, 3 मई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 46वें मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने रविवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की। 10 में से 6 मैच जीतकर जीटी प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है, जबकि लगातार दूसरी हार के बावजूद पीबीकेएस शीर्ष पर मौजूद है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पंजाब किंग्स ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 163 रन बनाए। इस टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में टीम ने प्रियांश आर्य (2) और कूपर कोनोली (0) के विकेट गंवा दिए।



यहां से कप्तान श्रेयस अय्यर (19) ने प्रभसिमरन सिंह (15) के साथ 29 गेंदों में 33 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही पंजाब किंग्स फिर से बिखर गई। आलम ये रहा कि 47 के स्कोर तक आधी टीम पवेलियन लौट गई थी।



यहां से मार्कस स्टोइनिस ने सूर्यांश शेडगे के साथ छठे विकेट के लिए 44 गेंदों में 79 रन जुटाए। सूर्यांश ने 29 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों के साथ 57 रन की पारी खेली, जबकि स्टोइनिस ने 31 गेंदों में 40 रन बनाए। इनके अलावा, मार्को यानसेन ने 20 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से जेसन होल्डर ने 24 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने 2-2 विकेट हासिल किए। राशिद खान को 1 सफलता हाथ लगी।



इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने 19.5 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस टीम को 16 के स्कोर पर कप्तान शुभमन गिल (5) के रूप में बड़ा झटका लगा। इसके बाद साईं सुदर्शन ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 53 रन जुटाते हुए टीम को मजबूती दी। बटलर 22 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 26 रन बनाकर आउट हुए।



यहां से साईं सुदर्शन ने मोर्चा संभाला। उन्होंने निशांत सिंधु (15) के साथ 25 रन, जबकि वॉशिंगटन सुंदर के साथ 30 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया। सुदर्शन 41 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद सुंदर ने 23 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 40 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को रोमांचक जीत दिलाई। विपक्षी खेमे से अर्शदीप सिंह और विजयकुमार वैशाक ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि मार्को यानसेन और मार्कस स्टोइनिस ने 1-1 विकेट निकाला।


अन्य ख़बरें

आईपीएल 2026: सुनील नरेन की ‘डबल सेंचुरी’, इस मामले में बने इकलौते गेंदबाज

Newsdesk

आईपीएल 2026: एमआई को हराकर अंकतालिका में किस स्थान पर पहुंची सीएसके? राहुल और भुवनेश्वर के पास ऑरेंज और पर्पल कैप

Newsdesk

टी20 मुंबई लीग 2026: पारकर, पवार, मुशीर समेत अर्जुन तेंदुलकर पर लगी सबसे महंगी बोली

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading