37.5 C
Jabalpur
May 4, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

14 सूत्रीय प्रस्ताव पर अमेरिका की प्रतिक्रिया की ‘समीक्षा’ कर रहा ईरान



बीजिंग, 4 मई ( इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान रेडियो और टेलीविजन की 3 मई की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा कि अमेरिका ने पाकिस्तान की मध्यस्थता से ईरान द्वारा पेश किए गए 14 सूत्रीय प्रस्ताव का जवाब दिया, जिसकी ईरान समीक्षा कर रहा है।


उन्होंने आगे कहा कि इस समय वार्ता में परमाणु मुद्दा शामिल नहीं है। बगाई ने कहा, “इस समय हम परमाणु वार्ता नहीं कर रहे हैं,” और ईरान की युद्ध समाप्त करने की योजना में परमाणु मुद्दा शामिल नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगों को हटाने के लिए ईरान की प्रतिबद्धता के दावे सरासर मीडिया की मनगढ़ंत कहानी हैं, और ईरान अल्टीमेटम या थोपी गई समयसीमा के तहत बातचीत स्वीकार नहीं करेगा।

तसनीम न्यूज एजेंसी ने 2 तारीख को नवीनतम वार्ता प्रस्ताव का खुलासा किया, जिसे ईरान ने हाल ही में पाकिस्तान के माध्यम से अमेरिका को सौंपा था। इस में 14 सूत्रीय प्रस्ताव हैं और इसका मुख्य उद्देश्य ‘युद्ध समाप्त करना’ है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अन्य ख़बरें

लड़ाई खत्म करने के लिए अमेरिका के प्रस्ताव की समीक्षा कर रहे ईरानी अधिकारी: इस्माइल बाघेई

Newsdesk

आईआरजीसी ने जारी किया नया नक्शा, होर्मुज स्ट्रेट की सीमाओं को अपने नियंत्रण में बताया

Newsdesk

बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप बढ़ा: 10 और बच्चों ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या 290 के पार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading