25.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

श्रीनगर में कोरोनावायरस के 13 मरीज पूरी तरह ठीक हुए

श्रीनगर, 14 अप्रैल (आईएएनएस)| कोरोनावायरस से संक्रमित 13 मरीजों को मंगलवार को एक अस्पताल से घातक संक्रमण से पूरी तरह से उबरने के बाद छुट्टी दे दी गई। श्रीनगर में चेस्ट रोग अस्पताल के विभाग प्रमुख नावीद नजीर शाह ने दोहरी जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया, “कोरोनावायरस से 13 पॉजिटिव रोगियों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।”

उन्होंने कहा, “यह एक संतोषजनक क्षण है, 13 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है और उन्हें होम आइसोलेशन में रहने के सुझाव के साथ, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने, घर में रहने, सुरक्षित रहने, जैसे सुझावों का पालन करने को कहा गया है। एक साथ हम सभी चुनौतियों को पार कर सकते हैं।”

कल तक 16 पॉजिटिव मामले, जम्मू डिवीजन में नौ और कश्मीर डिवीजन में सात, पूरी तरह ठीक हो गए, और उन्हें जिन अस्पतालों में भर्ती कराया गया था, वहां से होम क्वारंटीनन के लिए छुट्टी दे दी गई है।

अन्य ख़बरें

आई-पैक छापेमारी विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी के खिलाफ सीबीआई जांच की ईडी की मांग पर सुरक्षित रखा फैसला

Newsdesk

आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, ईडी को नोटिस

Newsdesk

सनातन धर्म भारत की आत्मा, कोई भी वेद जातिभेद नहीं सिखाता : बाबा रामदेव

Newsdesk

Leave a Comment