May 6, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

चीन की कम्युनिस्ट यूथ लीग के सदस्यों की संख्या 783 लाख 36 हजार



बीजिंग, 4 मई । चीनी कम्युनिस्ट युवा लीग की केंद्रीय समिति द्वारा 3 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 के अंत तक देश भर में कम्युनिस्ट युवा लीग के सदस्यों की संख्या 783 लाख 36 हजार थी और विभिन्न स्तरों के कम्युनिस्ट युवा लीग संगठनों की संख्या 51 लाख 50 हजार थी, जो अलग-अलग तौर पर गतवर्ष से 30 लाख 18 हजार और 7 लाख 53 हजार से अधिक थी। 

वर्ष 2025 में 91 लाख 37 हजार युवा चीनी कम्युनिस्ट युवा लीग में शामिल हुए।



आंकड़ों के अनुसार, कम्युनिस्ट युवा लीग की 3 हजार स्थानीय समितियां हैं और 1 लाख 99 हजार बुनियादी स्तर वाली समितियां हैं। स्कूलों में कम्युनिस्ट युवा लीग के संगठनों की संख्या 23 लाख 55 हजार है और सदस्यों की संख्या 4 करोड़ 18 लाख 33 हजार है। सरकारी और सार्वजनिक संस्थानों में कम्युनिस्ट युवा लीग के संगठनों की संख्या 3 लाख 47 हजार है और सदस्यों की संख्या 37 लाख 98 हजार है।



उल्लेखनीय बात है कि नए उभरे क्षेत्रों और अन्य क्षेत्रों में कम्युनिस्ट युवा लीग के संगठनों की संख्या 12 लाख 23 हजार है और सदस्यों की संख्या 59 लाख 70 हजार है।



(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अन्य ख़बरें

‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ पर रोक, पाकिस्तान ने जताया ट्रंप का आभार

Newsdesk

भारत ‘विकास और नवाचार का वैश्विक केंद्र’, वियतनाम ने द्विपक्षीय संबंधों को दी प्राथमिकता

Newsdesk

लॉरेंस बिश्नोई को बड़ा झटका, कनाडा में मुख्य हैंडलर का कत्ल; इस गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading