29.9 C
Jabalpur
May 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

डैम घाट में नाव संचालन करने वालों को दिए गए सख्त निर्देश


डिंडौरी सी टाइम्स । कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार वाटर टूरिज्म गतिविधियों को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से डैम घाट डिंडोरी में नाव संचालन करने वाले संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन द्वारा सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
सीएमओ अमित तिवारी ने सभी नाव संचालकों को अनिवार्य रूप से अपने नावों का पंजीयन कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक नाव में पर्याप्त संख्या में लाइफ सेफ्टी जैकेट उपलब्ध रखनेए आपात स्थिति से बचाव हेतु ट्यूब एवं अन्य सुरक्षा उपकरण रखने के लिए कहा गया।

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि तेज हवाए खराब मौसम अथवा प्रतिकूल परिस्थितियों में किसी भी स्थिति में नाव को नदी में न ले जाया जाए। प्रशासन ने कहा कि पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

————————————————–

अन्य ख़बरें

सोशल मीड‍िया पर वायरल ‘एमईए प्रवक्‍ता’ का वीड‍ियो फर्जी, पीआईबी फैक्ट चेक ने किया खंडन

Newsdesk

आई.पी.एस. स्कूल तथा यूसीमास उमरिया के बच्चों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उमरिया कलेक्टर ने सम्मानित किया

Newsdesk

वाटर कूलर का पानी यात्री प्रतीक्षालय में बहने से लोग परेशान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading