–
2 रनरअप अवॉर्ड और मेरिट में 8 बच्चों ने बटोरीं सफलताएँ-
उमरिया।
दिनांक 07/05/2026
21वीं राज्य स्तरीय यूसीमास अबेकस एंड मेंटल अरिथमेटिक प्रतियोगिता में उमरिया के 16 विद्यार्थियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नगर का नाम गौरवान्वित किया। 2 मई को इंदौर में आयोजित इस प्रतियोगिता में 6000 से अधिक प्रतिभागियों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें प्रतिभागियों को 8 मिनट में 200 गणनाएँ हल करनी थीं। इन गणनाओं में जोड़, घटाव, गुणा एवं भाग के प्रश्न शामिल थे। उमरिया के बच्चों ने इस कठिन चुनौती को आत्मविश्वास और तेज दिमाग के साथ पार किया।
7 मई को कलेक्ट्रेट सभागार, उमरिया में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में उमरिया के बच्चों ने कई पुरस्कार अपने नाम किए। इस अवसर पर उमरिया कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में विजय विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता कि परिणाम में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूरे मध्यप्रदेश से उमरिया जिले में हर्ष गुप्ता तथा ध्रुव मार्को ने फिफ्थ रनरअप की ट्रॉफी हासिल की। साथ ही अनाइजा मंसूरी, भाव्या पांडे, देवेश भागदेव, अंश कुमार यादव, शशांक सोनी, अनुभव द्विवेदी, युवांस सिंह तथा अविचल गुप्ता ने संपूर्ण मध्य प्रदेश में मेरिट ट्रॉफी अपने नाम की।
इसके साथ ही मान्या सिंह, आकर्षा बान्सोड, सर्वस्व चौधरी, अव्या जैन, आराध्या सिंह धुर्वे तथा वर्चस्व चौधरी ने कॉन्सुलेशन ट्रॉफी अपने नाम की। आई.पी.एस. एकेडमी, उमरिया तथा यू.सी.मास. के डायरेक्टर इंजीनियर वसीम अकरम ने इस अद्भुत सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, हमारे बच्चों ने फिर सिद्ध कर दिया कि लगन, अभ्यास और सही मार्गदर्शन से किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। साथ ही बच्चों कि उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए, अभिभावकों का आभार माना।
उमरिया कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय जी ने अपने उद्बोधन में बताया इतनी छोटी सी उम्र में बच्चे स्टेट लेवल कंपटीशन, नेशनल लेवल कंपटीशन, इंटरनेशनल लेवल कंपटीशन उमरिया जिले से हर वर्ष आई.पी.एस. स्कूल द्वारा संचालित यूसीमास ब्रेन डेवलपमेंट, मेंटल अर्थमैटिक के तहत बच्चे हर साल उमरिया जिले को रिप्रेजेंट करते हैं। और जिले को गौरवान्वित भी करते हैं। कलेक्टर महोदय ने सभी विजय छात्र व उनके अभिभावक व संस्था की इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।
आईपीएस स्कूल प्राचार्य श्रीमती आरजू खान ने बताया कि यह एक संपूर्ण बौद्धिक विकास प्रोग्राम है, जिसकी सहायता से बच्चों के मस्तिष्क का संपूर्ण विकास किया जाता है। प्रतियोगिता से पहले तीन महीनों तक बच्चों ने रोजाना कठिन अभ्यास किया। तेज गति से गणना करने की कला, एकाग्रता बढ़ाने की तकनीक और मानसिक मजबूती ने इस सफलता की नींव रखी।
आईपीएस स्कूल उमरिया तथा यूसीमास उमरिया सेंटर ने पिछले 13 वर्षों से राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। इस वर्ष के परिणामों ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि छोटे शहरों से निकलकर भी बच्चे अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुँचने का माद्दा रखते हैं।
फोटो: ट्रॉफी माननीय कलेक्टर महोदय से प्राप्त करते हुए विजेता।
फोटो: विजेताओं कि साथ शिक्षक एवं अभिभावक।


