डिंडौरी सी टाइम्स । जिला मुख्यालय राज्य परिवहन बस स्टैंड प्रांगण में डिंडोरी नगरीय प्रशासन के द्वारा लगाए गए वाटर कूलर से जहाँ क्षेत्रीय जनों सहित यात्रियों को पीने के शुद्ध पानी के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है तो वही वाटर कूलर के पानी का बहाव राज्य परिवहन यात्री प्रतीक्षालय में ठहरने बाले यात्रियों के लिए मुसीबत साबित हो रहा है क्षेत्रीय लोगों के द्वारा नगरीय प्रशासन से मांग की गई है कि अगर वाटर कूलर पानी निकासी के लिए पाइप या अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए तो लोगों को असुविधा का सामना नही करना पड़ेगा
————————————————–


