31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

हिमंता बिस्वा सरमा चुने गए एनडीए विधायक दल के नेता, 12 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

दिसपुर, 10 मई । असम में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए ने एक बार फिर हिमंता बिस्वा सरमा पर भरोसा जताया है। भाजपा विधायक दल और एनडीए विधायक दल की बैठक में हिमंता बिस्वा सरमा को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। इसके साथ ही उनका दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। जानकारी के मुताबिक हिमंता बिस्वा सरमा 12 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह गुवाहाटी में आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने मीडिया से कहा कि समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उन्होंने बताया कि यह ऐतिहासिक पल होगा, क्योंकि मुख्यमंत्री के साथ 102 विधायक भी शपथ लेंगे और यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में होगा। नई सरकार के गठन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व की ओर से खास जिम्मेदारी सौंपी थी। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को पर्यवेक्षक बनाया था, जबकि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। दोनों नेताओं ने असम में विधायक दल की बैठक और सरकार गठन की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाई।

हिमंता बिस्वा सरमा के व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो उनका जन्म 1 फरवरी 1969 को गुवाहाटी, असम में हुआ था। उन्होंने गौहाटी विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में एमए और पीएचडी की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई भी की है। उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा एक उद्यमी हैं। उनके परिवार में एक बेटा नंदील और एक बेटी सुकन्या हैं। असम की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले हिमंता बिस्वा सरमा के दोबारा मुख्यमंत्री बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

अन्य ख़बरें

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading