July 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

 जिन ज्योतिषाचार्य ने की थी विजय के मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी, उन्हें अब सरकार में मिला बहुत बड़ा पद

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री ने पहले तो चुनाव में बंपर जीत सीटें जीतकर अपनी तीन साल पहले बनी पार्टी से चौंकाया. अब उनके एक कदम ने फिर से उन्हें चर्चा के केंद्र में ला दिया है. विजय थलपति ने अपने ज्योतिषी थिरु रिक्की राधान को तमिलनाडु सरकार में बड़ा पद देते हुए अपने ऑफिस में स्पेशल ड्यूटी यानी ओएसडी के पद पर नियुक्त किया है. राधन पंडित वहीं ज्योतिष हैं, जिन्होंने विजय की जीत की भविष्यवाणी की थी. सरकार ने उनकी नियुक्ति से जुड़ा आदेश पत्र भी जारी कर दिया है.

राधान पंडित ने चुनाव के पहले विजय की जीत की भविष्यवाणी कर दी थी. वह पूर्व में मुख्यमंत्री जयललिता के स्पिरिचुअल सेंटर के मेंटर भी रहे हैं. तमिलनाडु की राजनीति में उनका काफी सम्मान है. जयललिता भी किसी फैसले से पहले उनसे सलाह लेती रहीं थी. ऐसा तमिलनाडु की राजनीति में हमेशा चर्चा रही है. जब विजय को इस चुनाव में जीत मिली, तो वह सबसे पहले विजय के घर पहुंचे थे. कई राजनीतिक नेताओं के साथ उनके करीबी जुड़ाव और अहम फैसलों पर उनके प्रभाव ने सबका ध्यान खींचा है. शपथ ग्रहण समारोह के लिए 10 मई को दोपहर 3:15 बजे का समय तय किया था, लेकिन बाद में अपने निजी ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रिवेल की सलाह पर, एक शुभ मुहूर्त का हवाला देते हुए, विजय ने इसे सुबह 10 बजे कर दिया गया.

 

अन्य ख़बरें

मातागुजरी महिला महाविद्यालय में उद्यमिता एवं कौशल विकास पर विद्यार्थी उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

मध्य प्रदेश के 68 कॉलेज में शुरू हो रहा है एआई सर्टिफिकेट कोर्स : इंदर सिंह परमार

Newsdesk

गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं, गुरुजनों के आदर्शों को जीवन में उतारें : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading