26.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में मधुर डेयरी विस्तार संयंत्र का उद्घाटन किया

गांधीनगर, 17 मई (आईएएनएस)। गांधीनगर जिले के दशीला गांव में स्थित मधुर डेयरी के अत्याधुनिक फुली ऑटोमेटेड मिल्क प्रोसेसिंग एंड पैकेजिंग यूनिट का उद्घाटन रविवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किया।अमूल फेडरेशन के अंतर्गत जीसीएमएमएफ से संबद्ध मधुर डेयरी एक सहकारी डेयरी संस्था है, जो जिले के दूध उत्पादकों के आर्थिक विकास और उपभोक्ताओं को ‘मधुर’ और ‘अमूल’ ब्रांडों के तहत गुणवत्तापूर्ण डेयरी उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस संघ की स्थापना 6 फरवरी 1971 को सहकारी कार्यकर्ताओं के सहयोग से मात्र 3-4 दुग्ध समितियों के माध्यम से हुई थी। आरंभ में डेयरी प्रतिदिन केवल 6,433 लीटर दूध का संग्रहण करती थी, जो समय के साथ निरंतर वृद्धि के साथ वर्तमान में 250,327 लीटर प्रतिदिन के संग्रहण तक पहुंच गया है।लगभग 128 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस मॉडर्न प्लांट की शुरुआती मिल्क प्रोसेसिंग क्षमता 2.5 लाख लीटर प्रतिदिन है, जिसे आवश्यकतानुसार 5 लाख लीटर प्रतिदिन तक बढ़ाया जा सकता है। इस प्लांट के उद्घाटन के बाद, मधुर डेयरी की कुल मिल्क प्रोसेसिंग एंड पैकेजिंग क्षमता बढ़कर 5 लाख लीटर प्रतिदिन हो जाएगी, जिससे यह गांधीनगर जिले की सबसे बड़ी सहकारी डेयरी यूनियन के रूप में स्थापित हो जाएगी।

नए डेयरी संयंत्र से मधुर डेयरी से जुड़े दूध उत्पादकों और उपभोक्ताओं को कई लाभ होंगे, जिनमें मधुर डेयरी जिले भर के दूध उत्पादकों से प्राप्त संपूर्ण दूध का प्रसंस्करण कर सकेगी। सभी दूध उत्पादकों को उनके दूध का उचित और लाभकारी मूल्य प्राप्त होगा। उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाला दूध और विभिन्न प्रकार के नए डेयरी उत्पाद उपलब्ध होंगे। जीसीएमएमएफ की दूध उत्पाद निर्माण क्षमता में और वृद्धि होगी।

 

अन्य ख़बरें

‘मनुष्य को ऐसे कर्म करने चाहिए जो हृदय में प्रेम, सौहार्द्र और सद्भाव को बढ़ाएं’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

आरएसएस के पांचवें सरसंघचालक के. एस. सुदर्शन की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

लोकतंत्र की शक्ति जनभागीदारी, समानता और स्वतंत्रता में निहितः अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर भाजपा नेताओं ने दी बधाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading