May 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अंतर्राज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह का पर्दाफाश, मथुरा से 2 शातिर गिरफ्तार

*चोरी गया 10 लाख का जॉन डियर ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद*
सिवनी – लखनादौन | 21 मई 2026
जिला सिवनी की लखनादौन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उत्तरप्रदेश के मथुरा निवासी दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत का जॉन डियर कंपनी का ट्रैक्टर मय ट्रॉली बरामद किया गया है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा तथा एसडीओपी लखनादौन अपूर्व भलावी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
जानकारी के अनुसार ग्राम बम्होडी निवासी इमरत लाल विश्वकर्मा ने थाना लखनादौन में शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 मार्च 2026 की रात हाईवे किनारे खड़ा उनका जॉन डियर ट्रैक्टर क्रमांक MP22ZD9587 मय ट्रॉली अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। शिकायत पर थाना लखनादौन में अपराध क्रमांक 150/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक के.पी. धुर्वे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी चोरी किए गए ट्रैक्टर को उत्तरप्रदेश के मथुरा की ओर ले गए हैं।
तकनीकी सहायता और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर नागपुर एवं तेलंगाना से दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने ट्रैक्टर चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर चोरी गया ट्रैक्टर-ट्रॉली मथुरा से बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में देवीसिंह उर्फ देवू पिता चरनसिंह ठाकुर (35 वर्ष) निवासी जयसिंहपुरा, मथुरा तथा अमित कुमार जाटव (19 वर्ष) निवासी ग्राम पिंगरी, जिला मथुरा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी देवीसिंह के खिलाफ उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ और मथुरा में हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी समेत कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है और उनसे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक के.पी. धुर्वे, सउनि प्रदीप शर्मा, सउनि देवेन्द्र जायसवाल, आरक्षक अजय बघेल, सूरज मेहरा, लकेश पटले, धनेश्वर यादव, दीपेश मेहरा, ओमप्रकाश धुर्वे एवं शिवम बघेल की विशेष सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, समर्थ सिंह को हिरासत में लेकर भोपाल रवाना हुई पुलिस

Newsdesk

वार्डों में पहुँच रही नगर निगम की जल चौपाल मौके पर ही हो रहा पानी की समस्याओं का समाधान

Newsdesk

संभागायुक्त ने गेहूं खरीदी व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading