May 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

8 किलो गांजे के साथ जबलपुर के दो तस्कर गिरफ्तार, स्थावनिय बाजार में खपाने की तैयारी में

थे
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की जैतहरी पुलिस ने गुरुवार-शुक्रवार की रात लपटा-निगौरा मोड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर कब्जे से 8.207 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया,जिसकी अनुमानित कीमत करीब 56 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से जेल भेज दिया गया।
पुलिस को देख भागने लगे आरोपी
थाना प्रभारी अमर वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम जब पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी स्टेशन रोड की ओर से दो संदिग्ध व्यक्ति काले रंग के बैग लेकर आते दिखे। पुलिस को देख भागने लगे आरोपी थाना प्रभारी अमर वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम जब पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी स्टेशन रोड की ओर से दो संदिग्ध व्यक्ति काले रंग के बैग लेकर आते दिखे। पुलिस वाहन को देखकर दोनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उन्हें हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर बैग के अंदर गांजे के पैकेट बरामद हुए।
आरोपी जबलपुर के निवासी
पूछताछ में आरोपियों में 53 वर्षीय रम्मू चढ़ार और 54 वर्षीय रामदयाल कुम्हार दोनों आरोपी जबलपुर जिले के पाटन थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। रम्मू के बैग से 5 पैकेट और रामदयाल के बैग से 3 पैकेट गांजा मिला। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह यह खेप छत्तीसगढ़ से खरीदकर लाए थे। इस अवैध मादक पदार्थ को जैतहरी और आसपास के ग्रामीण बाजारों में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य स्थानीय संपर्कों की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट, समर्थ सिंह को हिरासत में लेकर भोपाल रवाना हुई पुलिस

Newsdesk

वार्डों में पहुँच रही नगर निगम की जल चौपाल मौके पर ही हो रहा पानी की समस्याओं का समाधान

Newsdesk

संभागायुक्त ने गेहूं खरीदी व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading