33.7 C
Jabalpur
May 23, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

मेजर अभिलाषा को मिला ‘यूएन जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर 2025’ सम्मान, भारतीय दूतावास ने दी बधाई

बेरूत, 23 मई । पश्चिम एशियाई देश लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा मिशन के तहत भारतीय शांतिदूत मेजर अभिलाषा बराक को ‘यूएन जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड 2025’ सम्मान के लिए चुना गया है। इस पर भारतीय दूतावास ने मेजर अभिलाषा को बधाई दी है। लेबनान स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “दूतावास, संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रतिष्ठित ‘यूएन जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड 2025’ से सम्मानित होने पर मेजर अभिलाषा बराक को हार्दिक बधाई देता है। मेजर बराक ने ‘आईएनडीबीएटीटी-एक्सएक्सवीआई’ की ‘फीमेल एंगेजमेंट टीम’ (एफईटी) कमांडर के रूप में महत्वपूर्ण सेवा प्रदान की।” मेजर अभिलाषा बराक को लेबनान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के साथ भारतीय शांतिदूत के रूप में जिम्मेदारी मिली थी। इस जिम्मेदारी के लिए उन्हें संयुक्त राष्ट्र ने ‘संयुक्त राष्ट्र सैन्य लिंग अधिवक्ता पुरस्कार 2025’ के लिए चुना है। मेजर बराक वर्तमान में लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल में महिला सहभागिता दल की कमांडर के रूप में भारतीय बटालियन में कार्यरत हैं। वे भारतीय सेना की पहली महिला लड़ाकू हेलीकॉप्टर पायलट भी हैं। अभिलाषा इस पुरस्कार को पाने वाली तीसरी भारतीय हैं। उनसे पहले मेजर सुमन गवानी और मेजर राधिका सेन को यूएन शांति मिशनों में सेवा के दौरान उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जा चुका है। भारतीय सेना की मेजर राधिका सेन को ‘2023 संयुक्त राष्ट्र मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार मिला था।

अन्य ख़बरें

आईपीएल 2026: एसआरएच ने आरसीबी को 55 रन से हराया, ईशान किशन बने प्लेयर ऑफ द मैच

Newsdesk

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो पहुंचे कोलकाता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात

Newsdesk

10 दिन में तीसरी बार बढ़े तेल के दाम, दिल्ली में अब पेट्रोल 99.51 रुपए प्रति लीटर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading