36.5 C
Jabalpur
May 26, 2026
सी टाइम्स
खेल

आईपीएल 2026: एलिमिनेटर में एसआरएच और आरआर की भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

?

नई दिल्ली, 26 मई  आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में बुधवार (27 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आरआर के खिलाफ एसआरएच का पलड़ा भारी रहा है। 

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की अब तक 23 मुकाबलों में भिड़ंत हुई है। इनमें से 14 मुकाबलों में एसआरएच ने जीत दर्ज की है, जबकि आरआर ने 9 मैच जीते हैं। आईपीएल 2026 में एसआरएच और आरआर की दो बार भिड़ंत हुई है और दोनों ही दफा सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत हासिल की है। पैट कमिंस की अगुवाई में एसआरएच अपने दबदबे को एलिमिनेटर मुकाबले में भी कायम रखना चाहेगी।

हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद का रिकॉर्ड आईपीएल प्लेऑफ में खराब रहा है। एसआरएच 8वीं बार अंतिम चार में पहुंची है। टीम ने प्लेऑफ में अब तक कुल 14 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से सनराइजर्स हैदराबाद को 6 में जीत नसीब हुई है, तो 8 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। एसआरएच ने साल 2024 में आखिरी बार प्लेऑफ का टिकट कटाया था और टीम फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही थी।

हालांकि, खिताबी मुकाबले में एसआरएच को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल 2026 में एसआरएच का प्रदर्शन दमदार रहा है। पैट कमिंस की कप्तानी में पिछले कुछ मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद ने खेल के तीनों ही विभाग में विपक्षी टीमों को चारों खाने चित किया है। एसआरएच एलिमिनेटर में भी अपनी बेहतरीन फॉर्म को बरकरार रखना चाहेगी।

साल 2008 में आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम करने वाली राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में अब तक कुल 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 5 मुकाबलों में जीत मिली है, तो 6 में हार का सामना करना पड़ा है। आरआर साल 2024 में आखिरी बार प्लेऑफ में पहुंची थी, जहां टीम को दूसरे क्वालिफायर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

अन्य ख़बरें

भारतीय तीरंदाजी के ‘अग्रदूत’ श्याम लाल मीणा का निधन, सियोल ओलंपिक में लिया था हिस्सा

Newsdesk

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने पहली ‘वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप’ का अनावरण किया, 75 देश लेंगे हिस्सा

Newsdesk

अर्शदीप ने अपने इंस्टाग्राम से हटाए 200 से अधिक पोस्ट, कोहली संग बनाई रील भी गायब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading