36.3 C
Jabalpur
May 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पत्नी को बचाने पहुंची मां की बेटे ने ले ली जान, टेबल फैन से हमला कर की हत्या

जबलपुर। सिहोरा थाना क्षेत्र के गढ़िया मोहल्ला वार्ड क्रमांक-7 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में धुत बेटे ने अपनी ही वृद्ध मां की बेरहमी से हत्या कर दी। घरेलू विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची मां पर आरोपी ने टेबल फैन से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी करण कोल निजी काम करता है। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे वह नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी कांति बाई से खाना बनाने को कहा। देर रात होने के कारण पत्नी ने मना किया तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा।

घर में हो रहे शोर-शराबे को सुनकर पास के कमरे में सो रही 65 वर्षीय मां गिरानी बाई कोल वहां पहुंचीं। उन्होंने बेटे को समझाने का प्रयास किया और विवाद शांत करने की कोशिश की। मां ने बेटे को गाली-गलौज बंद कर शांत रहने की सलाह दी, लेकिन आरोपी गुस्से में अपना आपा खो बैठा।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान करण ने पास में रखा भारी टेबल फैन उठाकर मां पर हमला कर दिया। उसने लगातार उनके सिर और शरीर पर वार किए, जिससे वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं। बहू ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में गिरानी बाई को तत्काल सिहोरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पंचनामा कार्रवाई एवं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी करण कोल को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद और शराब के नशे को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

अन्य ख़बरें

एक शाम खाकी वर्दी के नाम
म.प्र.पुलिस आरक्षक में चयनित युवक युवतियां हुए सम्मानित

Newsdesk

बालाघाट के राजवर्धन राणा ने बढ़ाया जिले का मान, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अध्ययन हेतु हुआ चयन

Newsdesk

महापौर और निगमायुक्त की पहल पर वार्डो में लगाये जा रहे हैं जल चौपाल, आज दो वार्डो में लगाई गयी चौपाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading