May 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 27 मई। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।” ओडिशा के राज्यपाल ने भी एक्स पर संदेश साझा कर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण किया। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, ”प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन!” वहीं, महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का शिल्पकार, लोकतांत्रिक मूल्यों का संस्थापक और स्वतंत्र भारत का पहला प्रधानमंत्री बताते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद के कठिन समय में पंडित नेहरू ने देश को स्थिरता, प्रगति और विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का ऐतिहासिक कार्य किया।

अन्य ख़बरें

शशि थरूर ने जनसांख्यिकीय बदलाव पर उच्चस्तरीय समिति का किया स्वागत, बोले- आंकड़े पहले राजनीति बाद में

Newsdesk

पीएम मोदी ने नितिन गडकरी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कामकाज की सराहना

Newsdesk

एस जयशंकर और ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री वोंग ने की द्विपक्षीय बैठक, व्यापार से रक्षा सहयोग तक कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading