38.3 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने नितिन गडकरी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कामकाज की सराहना

नई दिल्ली, 27 मई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और देश में बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक बुनियादी ढांचा तैयार करने के उनके प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”मेरे मंत्रिमंडल सहयोगी नितिन गडकरी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वह भारत को नई पीढ़ी का बुनियादी ढांचा और बेहतर कनेक्टिविटी देने के कई प्रयासों में सबसे आगे हैं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।” जन्मदिन पर मिले पीएम मोदी के इस बधाई संदेश के जवाब में गडकरी ने कहा, ”आपकी शुभकामनाओं के लिए दिल से आभार। आपका दूरदर्शी नेतृत्व हमें देश के विकास और प्रगति के लिए समर्पण के साथ काम करने की प्रेरणा देता है।” भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी सोशल मीडिया पर गडकरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने एक्स पर लिखा, ”केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके लंबे जीवन, अच्छे स्वास्थ्य और राष्ट्र सेवा में निरंतर सफलता की कामना करता हूं।” भारत के सड़क बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और नवाचार आधारित विकास को सुदृढ़ बनाने की दिशा में आपका दूरदर्शी नेतृत्व और अथक प्रयास वास्तव में सराहनीय हैं। आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र की निरंतर सेवा की कामना करता हूं।” नितिन गडकरी का जन्म 27 मई 1957 को नागपुर में एक मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। वह सबसे लंबे समय तक सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री रहने वाले नेता हैं। वह 12 साल से अधिक समय से इस पद पर हैं। खास बात यह है कि वह लगातार तीन कार्यकाल तक एक ही मंत्रालय संभालने वाले इकलौते नेता हैं।

अन्य ख़बरें

होम्योपैथी पर भ्रामक बयानों से बचने की अपील, ईडी ने अलीबाग में 60 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की,दिल्ली पुलिस के निरीक्षक को एक दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा

Newsdesk

ओमान तट के पास जहाज पर हमले की भारत ने की निंदा, 21 भारतीय सुरक्षित निकाले गए, तीन अब भी लापता

Newsdesk

जब ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना से काम होता है तो कोई निर्णय कठिन नहीं होता : पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading