31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने बांग्लादेश के काली मंदिर में पूजा-अर्चना की

ढाका, 27 मार्च (आईएएनएस)| भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बांग्लादेश के सतखीरा जिले में देवी काली को समर्पित जशोरेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर एक प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ स्थल है जो ईश्वरपुर में स्थित है, यह श्यामनगर उपजिला में एक गांव है।

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, जशोरेश्वरी मंदिर भारत और पड़ोसी देशों में बिखरे 51 ‘शक्ति पीठों’ में से एक है।

प्रधानमंत्री ने देवी को एक सोने का मुकुट और लाल बनारसी साड़ी चढ़ाया।

इसके बाद, शुक्रवार को दो दिवसीय यात्रा पर बांग्लादेश पहुंचे मोदी, गोपालगंज जिले के ओरकंडी मंदिर जाएंगे, जहां वे तुंगीपारा में बंगबंधु शेख मुजीब रहमान की समाधि पर भी श्रद्धांजलि देंगे।

ओरकंडी बांग्लादेश और भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल में रहने वाले मतुआ समुदाय के पांच करोड़ से अधिक लोगों के लिए सबसे पवित्र स्थान है।

इस बीच, रहमान की जन्मस्थली तुंगीपारा में प्रधानमंत्री के साथ उनकी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना भी होंगी।

पिछले साल कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद से यह मोदी की पहली विदेश यात्रा है।

अन्य ख़बरें

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading