June 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर बदमाशों का जानलेवा हमला, चाकूबाजी में दो घायल



सुहागी में चाय दुकान संचालकों ने किया पथराव और चाकू से हमला
जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत सुहागी संभागीय कार्यालय क्षेत्र में क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर असामाजिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में 9 वर्षीय बालक सहित बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय और हनुमान मंदिर के पास स्थित खाली मैदान में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान खेलते समय गेंद पास में संचालित “चाय मंत्रालय” नामक दुकान के पास चली गई। इस बात से नाराज दुकान पर मौजूद कुछ लोगों ने बच्चों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने बच्चों पर पथराव कर दिया और 9 वर्षीय क्रिकेट खिलाड़ी ओम विश्वकर्मा पर कांच का गिलास फेंककर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। बच्चों को घिरता देख स्थानीय निवासी जित्तू साहू उन्हें बचाने पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। नागरिकों का आरोप है कि विश्वविद्यालय और मंदिर के पास अवैध रूप से संचालित इस दुकान पर दिनभर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे आए दिन विवाद की स्थिति बनती है।

पुलिस ने घायलों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाने और असामाजिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अन्य ख़बरें

टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर छापेमारी, सुमित रॉय की तलाश तेज

Newsdesk

पेट्रोल-डीजल की थोक खरीद पर सरकार सख्त, 200 लीटर प्रतिदिन की सीमा तय

Newsdesk

संस्कारधानी के चार वरिष्ठ साहित्यकारों को मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के पुरस्कार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading