L
डिंडोरी सी टाइम्स पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी आशीष खरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी रेखा धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डिण्डौरी सतीश द्विवेदी के निर्देशन मे कोतवाली डिण्डौरी पुलिस द्वारा जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी के विरूध्द सख्त कार्यवाही करते हुये आरोपी सानू चौहान उर्फ अनुज चौहान पिता सदानंद चौहान उम्र 26 साल निवासी वार्ड क्र0 7 हरिजन मोहल्ला डिण्डौरी को गिर0 कर जेल भेजा गया है । आरोपी सानू चौहान उर्फ अनुज चौहान पिता सदानंद चौहान उम्र 26 साल निवासी वार्ड क्र0 7 हरिजन मोहल्ला डिण्डौरी द्वारा लगातार आपराधिक गतिविधियो मे संलिप्त रहने एवं समय- समय पर आपराधिक प्रकरण एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किये जाने के बाद भी अनावेदक की आदतो मे सुधार नही होने पर कोतवाली डिण्डौरी पुलिस द्वारा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कार्यालय के माध्यम से अनावेदक के विरूध्द जिला बदर कार्यवाही की गयी थी, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कार्यालय से अनावेदक सानू चौहान उर्फ अनुज चौहान का जिला बदर आदेश जारी होने पर कोतवाली डिण्डौरी पुलिस द्वारा अनावेदक को डिण्डौरी एवं जिले के सीमावर्ती जिलो से बाहर छोडा गया था एवं जिला बदर की अवधि मे प्रतिबंधित जिलो मे प्रवेश ना करने की समझाईश दी गयी थी, परंतु अनावेदक सानू उर्फ अनुज चौहान जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर डिण्डौरी मे होने की सूचना पर कोतवाली डिण्डौरी पुलिस द्वारा दिनांक 12/06/2026 को कार्यवाही करते हुये अनावेदक सानू उर्फ अनुज चौहान को उसके घर के पास से गिर0 किया जाकर अनावेदक के विरूध्द धारा 14 म.प्र.राज्य सुरक्षा अधि. 1990 तथा धारा 223(a) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है । कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही से स्पष्ट है कि आपराधिक गतिविधियो मे संलिप्त लोगो के विरूध्द पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की जावेगी ।
महत्वपूर्ण भूमिका – निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे सउनि मनमोहन सिंह एवं प्र0आर0 293 भूपेंद्र यादव प्र0आर0 36 रोहित पटेल आर0 सतेन्द्र डहेरिया अवशीष पटेल म0आर0 119 श्रध्दा यादव एसएसयू हेमसिंह महिला एसएसयू कुमकुम तथा तिहरो की विशेष भूमिका रही।
————————————————


