June 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पुरुषोत्तम मास में हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण, भक्ति रस में झूमे श्रद्धालु

जबलपुर। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्री चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल जबालीपुरम के तत्वावधान में साप्ताहिक संकीर्तन श्रृंखला के अंतर्गत गलगला स्थित शिव शक्ति दुर्गा मंदिर में भव्य हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तनाचार्य पं. मनमोहन दुबे एवं पं. घनश्याम दुबे के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भक्ति का आनंद लिया।
संकीर्तन के दौरान श्रद्धालु राधा-कृष्ण और राधारानी के नामों का गुणगान करते हुए भक्ति रस में सराबोर होकर नृत्य करते रहे। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा। भक्तों ने पुष्पवर्षा कर आदि शक्ति मां जगदंबा एवं भगवान राधा-कृष्ण की महाआरती की और सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के संयोजक देवेंद्र नेमा ने कहा कि भगवान के नाम की महिमा सभी युगों में रही है, लेकिन कलियुग में “हरे कृष्ण हरे राम” महामंत्र सबसे सरल और प्रभावी साधन माना गया है। उन्होंने कहा कि भगवन्नाम का स्मरण मनुष्य के पापों का नाश कर जीवन के दुखों को दूर करने की शक्ति रखता है।
कार्यक्रम में ज्योतिषाचार्य पं. देवेंद्र त्रिपाठी, राजकुमार दुबे, शुभम द्विवेदी, सत्यप्रकाश नामदेव, के.एल. दीक्षित, सुरेन्द्र गिरी, मनोज गुलाबवानी, मोहित तिवारी, विशाल पंड्या, अमित विश्नोई, राजू पहाड़िया, राजेंद्र सोनी, सत्यनारायण दुबे, राजेश असाटी, मोनी विश्वकर्मा, नरेश कहार, देवव्रत सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर छापेमारी, सुमित रॉय की तलाश तेज

Newsdesk

पेट्रोल-डीजल की थोक खरीद पर सरकार सख्त, 200 लीटर प्रतिदिन की सीमा तय

Newsdesk

संस्कारधानी के चार वरिष्ठ साहित्यकारों को मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के पुरस्कार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading