June 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

थैलेसीमिया, सिकिलसेल और स्वच्छता को लेकर हर वर्ग को होना होगा जागरूक: महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू


मैराथन और वॉकथॉन के माध्यम से प्रतिभागियों ने दिया संदेश
1 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
सभी ने लिया स्वच्छता और थैलेसीमिया व सिकिलसेल की बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प
जबलपुर। थैलेसीमिया जन जागरण समिति, नगर निगम जबलपुर, स्क्रीन ऑन एवं श्री इवेंट्स के सहयोग से रविवार थैलेसीमिया, सिकिलसेल बीमारी को दूर करने एवं स्वच्छता जनजागरूकता के उद्देश्य से मैराथन एवं वॉकथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं, युवतियों, महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, एनसीसी व सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस मौके पर बैनर, पोस्टर के माध्यम से हर वर्ग को जागरूक करने भी प्रयास किया गया।
कार्यक्रम को सफ ल बनाने में महापौर जगत बहादुर सिंह, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, वरिष्ठ पार्षद कमलेश अग्रवाल, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ पुष्पराज पटेल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ विकास सावला, डॉ अंशुल होतानी, डॉ. अमरदीप बंसल, नरेश ग्रोवर, रेनू कोरी, अर्जुन पुरूषवानी, रॉकी जसूजा, संजय पुरूषवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, नागरिक व सामाजिक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इस प्रकार प्रदान किए गए पुरूस्कार:-
मैराथन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को महिला एवं पुरुष वर्ग में पृथक.पृथक पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 11 हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 5 हजार 100 रूपये, तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 2 हजार 100 रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही विजेताओं को मोमेंटो, प्रमाण.पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। मैराथन एवं वॉकथॉन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किए गए। आयोजन में करीब 1 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिनके प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।

जनमानस को किया गया जागरूक:-
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने थैलेसीमिया एवं सिकिल सेल जैसी गंभीर आनुवंशिक बीमारियों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा नियमित रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को उक्त बीमारियों के संबंध में जागरूक करना रहा। वहीं इस मौके पर जबलपुर को स्वच्छ बनाने के लिए नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का भी संदेश दिया।

आयोजन के दौरान इनकी रही प्रमुख भूमिका:-
कार्यक्रम में थैलेसीमिया जन जागरण समिति के प्रदेश अध्यक्ष विकास शुक्ला, डॉ संजय असाटी, जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी मनु, डॉ ऋ षि सागर, सरबजीत सिंह नारंग, अजय घोष, प्रशांत विनोदिया, पुनीत दीवान, आशीष विश्वकर्मा, नीलेश गुप्ता, शैलेष जैन, पंकज सिंघाई, इलुविंदर सिंह, महेन्द्र जैन, मोहित तिवारी, नवीन जेठानी, अनुराग विश्वकर्मा, कपिल थदानी, आशीष सिंह, राहुल तिवारी, मोहित संघी, शरद वर्मा, प्रांजल तिवारी, योगेश साहू, चंचल सेन, चेतन धर्माधिकारी, पंकज खरे, महेंद्र जैन, किशोर थारवानी, अभिषेक खुरासिया,  सहित अन्य की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

अन्य ख़बरें

टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर छापेमारी, सुमित रॉय की तलाश तेज

Newsdesk

पेट्रोल-डीजल की थोक खरीद पर सरकार सख्त, 200 लीटर प्रतिदिन की सीमा तय

Newsdesk

संस्कारधानी के चार वरिष्ठ साहित्यकारों को मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के पुरस्कार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading