*वारासिवनी*- जनपद क्षेत्र के ग्राम वारा में रामचंदानी उष्णा प्लांट से फैल रहे प्रदूषण की शिकायत लेकर रविवार को सैकड़ों ग्रामीण जनसंपर्क कार्यालय पहुंचकर विधायक विवेक विक्की पटेल से मुलाकात कर प्लांट मालिक पर कार्यवाही करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन में उल्लेख लिया गया है कि रामचंदानी राइस मिल में स्थित उष्णा प्लांट से सभी परेशान है।जिससे अत्यधिक काली डस्ट एवं जहरीला पानी निकलता है।जो कि आमजन एवं पशुओं के लिए मौत का कारण बना हुआ है।इस धूल से बच्चे,माताएं,बहने के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।प्लांट से निकलने वाला जहरीला पानी पशु एवं खेती के लिए ज़हर साबित हो रहा है।
*ग्रामीणों को धोखे में रखकर उष्णा प्लांट किया गया तैयार*
ग्राम वारा में रामचंदानी द्वारा राइस मिल खोला गया था।जिसके पश्चात उन्होंने उष्णा प्लांट भी स्थापित कर लिया।उन्होंने ग्रामीणों को धोखे में रखकर उष्णा प्लांट बनाया है।हमें पता ही नहीं चला कि रामचंदानी ग्रामीणों की मृत्यु का प्लांट तैयार कर रहे है।ग्राम में बीमारी के कारण कुछ लोगों की मौत भी हो चुकी है।तेज हवा चलती है।चिमनी से निकलने वाली धूल आमजनों के आखो के अत्यधिक चुम्भन होती है। वहीं प्लांट से निकलने वाला छिलका प्लांट के पीछे ही फेंका जाता है।
*शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्यवाही – प्रदीप पटले*
ग्राम पंचायत वारा निवासी प्रदीप पटले ने बताया कि रामचंदानी द्वारा राइस मिल खोली गई थी।मगर ग्रामीणों को धोखे में रखकर पिछले पांच वर्षों से उष्णा प्लांट खोला गया गया है।प्लांट से काली धूल उड़ती है जिससे आखे खराब हो रही है।दूषित जल से पशुओं को मौत हो रही है। उष्णा प्लांट जहर का प्लांट बन गया है।मिल मालिकों के खिलाप एसडीएम,थाना प्रभारी को अवगत करा चुका था।कोई कार्यवाही नहीं हुई।हमने विधायक को ज्ञापन सौंपा है।हमारी मांग है कि प्लांट को बंद करके रामचंदानी पर कार्यवाही की जाए।
*अधिकारियों से चर्चा के निकला जायेगा समाधान-विवेक पटेल*
विधायक विवेक पटेल ने कहा कि मुझे ग्रामीणों ने शिकायत किया है।ग्राम वारा में रामचंदानी द्वारा उष्णा प्लांट संचालित किया जा रहा है।अधिकारियों को शिकायत के बाद भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई।हमने उन्हें आश्वस्त किया है अधिकारियों से चर्चा कर जल्द से जल्द कार्यवाही कर समाधान निकला जायेगा
*ये रहे मौजूद*
प्रणय धार्मिक,मनीष पारधी,विनय तूरकर,धमेन्द्र पचौरी,जगदीश मानेश्वर,राजेश सार्वे,महेश बाहेश्वर,देवानंद बाहेश्वर,विनय बिसेन,ज्ञानचंद पटले,परदेशी पचौरी,युवराज पचौरी,महेश बारेकर,कृष्णकुमार मानेश्वर,दीपक पटले,लक्ष्मीचंद पटले,सुखदयाल बाहेश्वर,गुरुदयाल बाहेश्वर, सूर्यप्रकाश मात्रे,बसंत पुसाम,नितेश टेकते,विक्की वासनिक मौजूद रहे।


