बेंगलुरु, 1 जून । कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री बनने जा रहे डीके शिवकुमार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने पर बधाई दी है। हालांकि, उन्होंने कहा कि आईपीएल 2026 का खिताबी मुकाबला बेंगलुरु में होना था और यहां के लोगों के साथ अन्याय हुआ है। कर्नाटक सरकार में उपमुख्यमंत्री का पद संभालने वाले डीके शिवकुमार ने कहा कि पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “आईपीएल फाइनल बेंगलुरु में होने वाला था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह हमारे साथ अन्याय हुआ है। हम वो सब कुछ करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसके चलते ऐसा दोबारा न हो। मैं कर्नाटक की ओर से अपनी टीम को चैंपियन बनने पर बधाई देता हूं।” आरसीबी का प्रदर्शन आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में शानदार रहा।


