35.7 C
Jabalpur
June 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

विश्व पर्यावरण दिवस पर चिकित्सा प्रकोष्ठ ने लगाए 21 वृक्ष

जबलपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल सिंह बधेल के आव्हान पर चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यालय (त्रिवेदी डेंटल सेंटर), जबलपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 21 वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया ।
इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों एवं कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रदेश सह-संयोजक डॉ. अश्विनी कुमार त्रिवेदी, महानगर संयोजक डॉ. विवेक जैन, कार्यक्रम प्रभारी डॉ. शुभम अवस्थी, डॉ. शिल्पी अग्रवाल, डॉ. सचिन बधुलिया, राकेश गुप्ता, डॉ. वीरेंद्र साहू, डॉ. अमरीश पाण्डेय, डॉ. श्रीकांत साहू,डॉ. ऋषि उपाध्याय एवं शशांक शर्मा सहित अनेक चिकित्सकों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने “एक वृक्ष – एक संकल्प, स्वच्छ एवं हरित भविष्य की ओर” का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

अन्य ख़बरें

गैस सिलेंडर की किल्लत पर फूटा जनता का गुस्सा,नेशनल हाईवे-30 पर लगाया चक्काजाम

Newsdesk

मध्य प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट

Newsdesk

खनिज माफियाओं पर  कार्रवाई: रेत के अवैध परिवहन में लिप्त तीन भारी वाहन जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading