19.4 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

गौरीघाट में नर्मदा के बीच युवक-युवती का अमर्यादित आचरण, वीडियो शेयर होने पर पुलिस और होमगार्ड ने बाहर निकाला

जबलपुर के गौरीघाट पर नर्मदा नदी के बीच युवक-युवती द्वारा अमर्यादित आचरण करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों नदी के बीच एक-दूसरे के काफी करीब दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक-युवती पनागर क्षेत्र के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो गुरुवार शाम का बताया जा रहा है। घाट पर मौजूद लोगों ने दोनों के व्यवहार पर आपत्ति जताई और उन्हें नदी से बाहर आने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने लोगों की बात नहीं मानी। इसके बाद गौरीघाट पुलिस और होमगार्ड को सूचना दी गई।

नर्मदा में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड सैनिक राहुल के मुताबिक, सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और दोनों को नदी से बाहर निकाला गया। पूछताछ में पता चला कि वे अपने कुछ दोस्तों के साथ गौरीघाट स्नान करने आए थे।

होमगार्ड जवानों ने दोनों को समझाइश दी और उनके परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। साथ ही भविष्य में इस तरह की हरकत दोबारा न करने की सख्त हिदायत दी गई।

होमगार्ड सैनिक ने बताया कि युवती को तैरना नहीं आता था, इसके बावजूद युवक उसे नदी के बीच तक ले गया था। ऐसे में किसी हादसे की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता था। समय रहते दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि गौरीघाट नर्मदा आस्था और धार्मिक महत्व का प्रमुख केंद्र है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और बच्चे पहुंचते हैं। ऐसे स्थानों पर मर्यादा और सुरक्षा दोनों का ध्यान रखा जाना जरूरी है।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment