जबलपुर। मध्यप्रदेश न्यायिक कर्मचारी संघ के नव-निर्वाचित प्रांताध्यक्ष राम कुमार प्रजापति ने 6 जून 2026 को संघ की नई प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा की। नई टीम में जबलपुर के कई अनुभवी और सक्रिय सदस्यों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं।
घोषित कार्यकारिणी में एच. पी. सिंह, आर.के. देवलिया तथा दिनेश कुमार गुप्ता को संरक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं महमूद अहमद अंसारी को प्रांतीय महासचिव तथा अचिन उसरेठे को उप प्रांताध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा राजेश शिवहरे को प्रांतीय सचिव, लोकेश सेलट को प्रांतीय सलाहकार, संतोष जंघेला को मीडिया सेल तथा मनोज भारद्वाज को आईटी सेल का दायित्व दिया गया है।
संघ की नई कार्यकारिणी में सैय्यद इफ्तेखार अली रिजवी, शरद व्यास और परमेश्वर यादव को सह सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं रवि शंग्रपवार को संगठन सचिव तथा मोहित श्रीवास्तव को सांस्कृतिक सचिव बनाया गया है।
नई नियुक्तियों पर मध्यप्रदेश न्यायिक कर्मचारी संघ की जिला शाखा जबलपुर ने सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर श्रीनारायण झा, अजय सिंह ठाकुर, विजय बर्मन, सागर श्रीवास्तव, नितिन श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता, नीरज राज गर्ग तथा राकेश पांडे सहित अन्य सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नई टीम को बधाई दी है।
संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी न्यायिक कर्मचारियों के हितों के संरक्षण, उनकी समस्याओं के समाधान तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएगी।


