33.5 C
Jabalpur
June 9, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

युवती से बातचीत करने पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, जांघ सहित शरीर के कई हिस्सों में चोट

सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम दर्शनी की घटना, आरोपी ने बहन से बात करने को लेकर किया विवाद, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

जबलपुर। सिहोरा थाना क्षेत्र में युवती से बातचीत करने की बात को लेकर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक के शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम दर्शनी निवासी 26 वर्षीय चंदन पटेल ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करता है। उसके चाचा चिंटू उर्फ मुकुल लोधी गांव की शिवानी रजक से बातचीत करते थे। 7 जून की रात करीब 8:30 बजे गांव के मुन्ना जैन की पत्नी उनके घर के पास आईं और बताया कि चिंटू के साथ किसी ने मारपीट की है।

सूचना मिलने पर चंदन अपनी दादी राजकुमारी बाई के साथ होलिका दहन स्थल, बढ़ई के हैंडपंप के पास पहुंचा। वहां उसने देखा कि चिंटू के बाएं जांघ में छह जगह, कमर के ऊपर, पुट्ठे और दाहिने गाल में चोटें थीं।

घायल चिंटू ने बताया कि वह बढ़ई के हैंडपंप के पास खड़ा था। इसी दौरान शिवम रजक, दुर्गेश रजक और उनका एक साथी वहां पहुंचे। आरोपियों ने यह कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी कि वह उनकी बहन से बात क्यों करता है। जब चिंटू ने गालियां देने से मना किया, तो शिवम रजक ने जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया।

घटना के बाद घायल चिंटू को उपचार के लिए ऑटो से शासकीय अस्पताल सिहोरा ले जाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 296(बी), 109(1) और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

रात्रि गश्ती में लापरवाही के आरोप में 14 पुलिस पदाधिकारी निलंबित

Newsdesk

4.50 करोड़ के धान गबन मामले में फरार खरीदी केंद्र प्रभारी और सेल्समैन गिरफ्तार

Newsdesk

सरकार को पोलो क्लब या जिम खाना की जमीन क्यों चाहिए: दिल्ली हाई कोर्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading