33.5 C
Jabalpur
June 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

घटिया नाली निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने जनसुनवाई में की शिकायत


जनपद पंचायत धनौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत गोरखपुर का मामला
सिवनी – सिवनी जिले की धनौरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत गोरखपुर के बालपुर गांव में चल रहे नाली निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।

लाखों रुपये की लागत से बन रही इस नाली को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में तकनीकी मापदंडों को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया है। मौके पर रेत की जगह घटिया डस्ट का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है और मजबूती के लिए लगाई जा रही सरिया भी बेहद घटिया क्वालिटी की है, जिसे तय मानकों के अनुसार पर्याप्त दूरी पर भी नहीं बांधा गया है।

ग्रामीणों ने इस धांधली को लेकर जिला मुख्यालय में जनसुनवाई के माध्यम से लिखित शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन इसके बावजूद अब तक जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कोई ठोस कार्रवाई या जांच शुरू नहीं की है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस घटिया निर्माण को रोककर इसकी उच्च स्तरीय जांच नहीं की गई और गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ, तो आगामी बारिश के मौसम में यह नाली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाएगी। इससे जहां एक ओर सरकार की लाखों रुपये की राशि का नुकसान होगा, वहीं दूसरी ओर नाली टूटने से पूरे गांव में जलभराव की स्थिति बनेगी जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस गंभीर शिकायत के बाद प्रशासन इस मामले में कब तक एक्शन लेता है।

*इनका कहना है-*

वहाँ नाली निर्माण हो रहा है, मैं फिलहाल बाहर हूं ,जाकर देखा हूं।
    सी.एस. यादव-सब इंजीनियर

अन्य ख़बरें

रात्रि गश्ती में लापरवाही के आरोप में 14 पुलिस पदाधिकारी निलंबित

Newsdesk

4.50 करोड़ के धान गबन मामले में फरार खरीदी केंद्र प्रभारी और सेल्समैन गिरफ्तार

Newsdesk

सरकार को पोलो क्लब या जिम खाना की जमीन क्यों चाहिए: दिल्ली हाई कोर्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading