33.5 C
Jabalpur
June 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत पीजी कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स ने की वैनगंगा घाट की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश


सामाजिक सेवा एवं सामुदायिक विकास गतिविधि के तहत,6 एम.पी. बटालियन एनसीसी बालाघाट के कमान अधिकारी वी. के. गुप्ता के मार्गदर्शन एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मराठे के संरक्षण में एनसीसी कैडेट्स द्वारा पुनीत सागर अभियान एवं स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत 8 जून 2026  वैनगंगा नदी स्थित शंकर घाट पर स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।

इस अवसर पर एनसीसी कैडेटों ने घाट परिसर एवं नदी तट पर फैले प्लास्टिक कचरे तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखना पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ गजानन कटरे के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ। सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कैडेट्स द्वारा किए गए इस पवित्र एवं सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

कार्यक्रम के दौरान कैडेटों ने स्थानीय नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने तथा नदियों एवं जलाशयों को प्रदूषणमुक्त रखने की अपील की। एनसीसी कैडेट्स द्वारा किया गया यह प्रयास समाज को स्वच्छता एवं नदी संरक्षण के प्रति जागरूक करने तथा प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एनसीसी कैडेट्स द्वारा आयोजित यह अभियान स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण तथा जल संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने का एक सराहनीय प्रयास सिद्ध हुआ। महाविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थिति प्रदान कर सहभागिता किया।

अन्य ख़बरें

रात्रि गश्ती में लापरवाही के आरोप में 14 पुलिस पदाधिकारी निलंबित

Newsdesk

4.50 करोड़ के धान गबन मामले में फरार खरीदी केंद्र प्रभारी और सेल्समैन गिरफ्तार

Newsdesk

सरकार को पोलो क्लब या जिम खाना की जमीन क्यों चाहिए: दिल्ली हाई कोर्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading