33.5 C
Jabalpur
June 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आईटीआई चलें अभियान 2026, जिले की आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू30 जून तक किया सकेगा ऑनलाइन पंजीयन



कौशल विकास संचालनालय मध्यप्रदेश के अंतर्गत संचालित जिले की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। “आईटीआई चलें अभियान-2026” के तहत इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन एवं पंजीयन कर सकते हैं। जिले की आईटीआई संस्थाएं पिछले पांच दशकों से औद्योगिक एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान कर रही हैं।

प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बालाघाट ने बताया कि जिले की आईटीआई संस्थाओं में 18 से अधिक एनसीवीटी मान्यता प्राप्त व्यवसायों में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं पंजीयन की प्रक्रिया 26 मई 2026 से प्रारंभ हो चुकी है, जबकि च्वाइस फिलिंग की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट dsd.mp.gov.in तथा mpiticounseling.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी स्वयं अथवा ऑनलाइन सहायता केंद्रों की मदद से पंजीयन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है।

आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को स्वयं का मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी, आधार एवं समग्र आईडी, शैक्षणिक योग्यता संबंधी अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने होंगे। अधिकांश व्यवसायों के लिए 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है, जबकि वेल्डर, वुड वर्क टेक्निशियन (कारपेंटर), स्विइंग टेक्नोलॉजी एवं मेसन (बिल्डिंग कंस्ट्रक्टर) जैसे कुछ व्यवसायों के लिए 8वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

प्रवेश संबंधी किसी भी जानकारी के लिए संस्था द्वारा हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है, जहां प्रवेश अधिकारी श्री भरत नेवारे मो.नं. 8349352899, प्रवेश प्रभारी आर.सी. कावरें मो.नं. 9302740754, एस.के. गनवीर मो.नं. 9981090657, हेल्‍प डेस्‍क प्रभारी कार्तिक गिरी गोस्‍वामी मो. नं. 6261106638, जगदीश मेश्राम मो.न. 7987536368, कृष्‍णा कुमार पारधी मो.नं. 8962302595, श्रीमति ज्‍योति ठाकरे मो. नं. 8770531416, श्रीरंग जोशी, मो. नं. 9340767407 तथा प्रकाश सोनकर मो. नं. 6263556362 से अभ्यर्थी सीधे संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

अन्य ख़बरें

रात्रि गश्ती में लापरवाही के आरोप में 14 पुलिस पदाधिकारी निलंबित

Newsdesk

4.50 करोड़ के धान गबन मामले में फरार खरीदी केंद्र प्रभारी और सेल्समैन गिरफ्तार

Newsdesk

सरकार को पोलो क्लब या जिम खाना की जमीन क्यों चाहिए: दिल्ली हाई कोर्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading