जबलपुर। विक्टोरिया अस्पताल सहित जिले के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के हक के लिए जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री राजेंद्र शुक्ल से सोमवार को भोपाल में भेंट की एवं कर्मचारियों से जुड़े विषय को रखा,जिस पर माननीय मंत्री ने त्वरित रूप से इस विषय को संज्ञान में लेते हुए कर्मचारियों के खातों में राशि डलवाने को लेकर निर्देशित किया।
जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने बताया कि जबलपुर के जिला अस्पताल विक्टोरिया में कार्यरत हमारे आउटसोर्स कर्मचारियों की रुकी हुई वेतन का मामला लंबे समय से चिंता का विषय बना हुआ था। इस गंभीर समस्या को लेकर आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला से भेंट कर कर्मचारियों की आर्थिक तंगी व परेशानियों से अवगत कराया।
आग्रह को बेहद संवेदनशीलता से सुनते हुए माननीय मंत्री जी ने तत्काल अधिकारियों को कर्मचारियों के खातों में राशि डलवाने के कड़े निर्देश दिए हैं।


