38.5 C
Jabalpur
April 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उप्र : चेहरे पर बैटरी फटने से बच्चे की मौत

मिर्जापुर, 29 मार्च (आईएएनएस)| चेहरे पर मोबाइल की बैटरी फटने से 12 साल के एक लड़के की मौत हो गई। यह हादसा हलिया पुलिस सर्कल के अंतर्गत मटवार गांव में पिछले हफ्ते हुआ। यह दुखद घटना तब घटी जब वह ‘जुगाड़’ चार्जर से चार्ज करने के बाद इस बात की जांच कर रहा था कि बैटरी में कितना पावर आया।

मोनू के रूप में पहचाने जाने वाले कक्षा 6 के छात्र की उस समय मौत हो गई जब बैटरी फटने से उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।

मोनू ने अपने मोबाइल की बैटरी को ‘जुगाड़’ चार्जर से चार्ज किया था। एक घंटे बाद, उसने इसे छूकर बिजली की जांच करने का सोचा और इसी दौरान बैटरी फट गई, जिससे उसका चेहरा घायल हो गया।

धमाके की आवाज सुनकर परिवार के लोग उसके कमरे में पहुंचे और उसे खून से लथपथ पाया। उसे तुरंत मटवार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

बाद में पुलिस को सूचित किए बिना मोनू का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

अन्य ख़बरें

जल गंगा संवर्धन अभियानः तीन विकासखण्डों सोहागपुर, बुढार एवं जयसिंहनगर में जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण आयोजित

Newsdesk

आग में जलकर खाक हुआ आशियाना ग्रामीणों की सूझबूझ से बची गेहूं की फसल

Newsdesk

निरीक्षण हुआ, संवाद गायब ,अनूपपुर में पत्रकारों से दूरी पर उठे सवाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading