अनूपपुर । विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2026 के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर द्वारा व्यापक वृक्षारोपण महोत्सव अभियान चलाने का संकल्प लिया गया। “एक कार्यकर्ता – एक पौधा” थीम के तहत जिलेभर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। इसी क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुड्डू चौहान ने जिला कांग्रेस कार्यालय अनूपपुर के समीप वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, साथ ही उपस्थित कांग्रेसजन एवं आमजन से वृक्षारोपण करने की अपील की गई।
कार्यक्रम के माध्यम से हर जिला, हर ब्लॉक, हर मंडलम एवं हर सेक्टर में पौधारोपण अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण ही भविष्य की सुरक्षा है और स्वच्छ वायु, सुरक्षित जल तथा हरियाली से ही धरती समृद्ध बन सकती है।
अभियान के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे केवल पौधे लगाएं ही नहीं बल्कि उनकी देखभाल का भी संकल्प लें। “एक पेड़ – सौ पीढ़ियों का उपहार” संदेश के साथ जिले में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर ने सभी नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से इस वृक्षारोपण महोत्सव में शामिल होकर धरती को हरा-भरा बनाने की अपील की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के साथ अनूपपुर विधानसभा प्रभारी प्रवीण सिंह, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामखेलावन राठौर, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष जीवेंद्र सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष राजीव सिंह, सेवादल जिलाध्यक्ष डॉ एहसान अली, जिला कांग्रेस महासचिव पुरषोत्तम चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाबा खान एवं अन्य कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।


