38.1 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

ईरान से तनाव के बीच इजरायल के प्रमुख एयरबेस को मामूली नुकसान, मिसाइल के टुकड़े गिरे

यरूशलम, 11 जून। ईरान के साथ हालिया तनाव के बीच उत्तरी इजरायल में स्थित रामत डेविड एयर बेस पर मिसाइल के कुछ टुकड़े गिरे। इसकी पुष्टि इजरायली सेना ने की है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के एक अधिकारी ने बुधवार (स्थानीय समय) को इजरायल के सरकारी आर्मी रेडियो को बताया कि इस घटना से एयर बेस को मामूली नुकसान हुआ है। उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। इससे पहले, इजरायली मीडिया ने सैटेलाइट तस्वीरों के आधार पर खबर दी थी कि यह महत्वपूर्ण सैन्य एयर बेस संभवतः हमले की चपेट में आया था। समाचार एजेंसी स‍िन्हुआ के अनुसार, रविवार को इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हवाई हमले किए थे। इन हमलों में कम से कम दो लोगों की मौत हुई और करीब 20 लोग घायल हो गए। इसके बाद रविवार रात से सोमवार तक ईरान और इजरायल के बीच एक-दूसरे पर हमलों का सिलसिला शुरू हो गया। अप्रैल में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच हुए युद्धविराम के बाद यह सबसे गंभीर तनाव माना जा रहा है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने रविवार देर रात कहा था कि उसने लेबनान में इजरायल के हमलों के जवाब में रामत डेविड एयर बेस पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं। उस समय आईडीएफ ने इस दावे पर कोई टिप्पणी नहीं की थी। बाद में सोमवार को ईरान और इजरायल दोनों ने संकेत दिए कि वे अपने हमले रोक रहे हैं। हालांकि, इजरायल ने चेतावनी दी है कि यदि उत्तरी इजरायल पर कोई हमला होता है तो वह बेरूत को निशाना बनाएगा और लेबनान में हिज्‍बुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगा। वहीं, ईरान ने कहा है कि अगर इजरायल ने ईरान या लेबनान पर फिर हमला किया, तो तेहरान की प्रतिक्रिया पहले से कहीं अधिक कड़ी और विनाशकारी होगी।

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी को रिकॉर्ड कार्यकाल पर मिली बधाइयां, विदेशी मित्रों को धन्यावाद दिया

Newsdesk

अगर हम हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे, तो चीन एक नकली दलाई लामा को सामने लाएगा: अमेरिकी लॉमेकर मैककॉल

Newsdesk

ग्रीस के एथेंस में शास्त्रीय अध्ययन की दूसरी विश्व कांग्रेस का उद्घाटन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading