34.2 C
Jabalpur
June 12, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयUncategorized

ओमान तट पर सात दिनों में तीसरे जहाज पर निशाना, कांग्रेस के चारों मंत्री तत्काल सिपाहियों और चपरासियों से मांगे माफी,

ओमान तट पर सात दिनों में तीसरे जहाज पर निशाना,

नयी दिल्ली 11 जून (वार्ता) ओमान के तट पर भारतीय चालक दल वाले जहाजों पर हमले का सिलसिला रूक नहीं रहा है और गुरुवार को भी शिनास बंदरगाह के पास 20 भारतीय नाविकों वाले एक और जहाज़ पर हमला हुआ लेकिन इस पर सवार सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं।यह पिछले एक सप्ताह में पश्चिम एशिया में भारतीय चालक दल के सदस्यों वाले जहाज़ों पर किया गया तीसरा हमला है, जिससे इलाक़े में बढ़ते तनाव के बीच व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।ओमान में भारतीय दूतावास ने तीसरे हमले की घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि वे स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। हम स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं और आगे की जानकारी के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ तालमेल बिठा रहे हैं।”जिस जहाज पर आज हमला किया गया उसका नाम एमटी जलवीर है और यह गिनी-बिसाऊ के झंडे वाला बिटुमेन टैंकर था, जो घटना के समय शिनास के पास से गुज़र रहा था।
कांग्रेस के चारों मंत्री तत्काल सिपाहियों और चपरासियों से मांगे माफी,

रांची, 11 जून (वार्ता) झारखंड के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने बीते दिनों विधानसभा में कांग्रेसी मंत्रियों शिल्पा नेहा तिर्की , दीपिका सिंह पांडेय, इरफ़ान अंसारी और राधा कृष्ण किशोर के द्वारा वहां के गार्ड, मार्शल, सिपाहियों और चपरासियों के साथ किए गए आचरण को अर्मयादित बतलाते हुए इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।श्री शाही ने कहा कि कांग्रेसी मंत्री की मानसिकता इतनी गिर गई है कि अब ये सिपाहियों और चपरासियों से लड़ाई कर रहे हैं। अपनी निराशा और हताशा की कुंठा इनपर निकाल रहे हैं। यह अनुचित और दुर्भाग्यपूर्ण है।
नामांतरण के एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत लेते तहसीलदार कार्यालय का रीडर ट्रैप

ग्वालियर, 11 जून (वार्ता) आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ग्वालियर ने तहसीलदार गोसपुरा कार्यालय में पदस्थ रीडर एवं सहायक ग्रेड-3 अनिल कुडवारिया को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है। आरोपी पर प्लॉट के नामांतरण के एवज में 40 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।
ईओडब्ल्यू ने शिकायत का डिजिटल माध्यम से सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया।

दिल्ली में कोचिंग संस्थानों के लिए बनेगा व्यापक नियामक ढांचा : सूद

नयी दिल्ली, 11 जून (वार्ता) दिल्ली सरकार राजधानी में संचालित कोचिंग संस्थानों के लिए एक व्यापक नियामक ढांचा तैयार करने की योजना बना रही है।दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने गुरुवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की जिसमें विभिन्न विभागों और नियामक एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान कोचिंग संस्थानों के संचालन, सुरक्षा मानकों, छात्र कल्याण और निगरानी व्यवस्था को लेकर व्यापक चर्चा हुई। सरकार ने नीति निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए उच्च शिक्षा निदेशक, दिल्ली सरकार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद दिल्ली उच्च न्यायालय ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) आर.के. गौबा की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया था। समिति ने अपनी रिपोर्ट में कोचिंग संस्थानों की प्रणालीगत कमियों की पहचान करते हुए सख्त नियमन और प्रभावी निगरानी व्यवस्था की सिफारिश की है।
उन्होंने कहा कि यह बैठक दिल्ली में कोचिंग संस्थानों के प्रशासन और निगरानी प्रणाली में एक बड़े बदलाव की शुरुआत है, जिसके तहत बिखरी हुई व्यवस्था के स्थान पर एक समन्वित शैक्षणिक एवं नियामक ढांचा विकसित किया जाएगा।

भाजपा के अलका एवं पूनिया और कांग्रेस के डांगी राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित

जयपुर, 11 जून (वार्ता) राजस्थान से राज्य सभा द्विवार्षिक चुनाव- 2026 के लिए गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के डॉ अलका गुर्जर एवं डॉ सतीश पूनियां और कांग्रेस प्रत्याशी नीरज डांगी को गुरुवार को यहां निर्वाचित घोषित किया गया।राज्य सभा चुनाव के निर्वाचन अधिकारी भारत भूषण शर्मा ने विधानसभा भवन में इन तीनों को निर्वाचित घोषित किया। श्री शर्मा ने इस चुनाव में नाम वापसी का समय निकलने के बाद तीनों प्रत्याशियों के निर्वाचित होने की घोषणा की। राज्य सभा चुनाव में राजस्थान से तीनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गये हैं। इस मौके पर निर्वाचन अधिकारी ने तीनों प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये।

 

 

 

अन्य ख़बरें

ड्यूटी रोस्टर में बदलाव के लिए रिश्वत लेते एमसीएल के सुरक्षा निरीक्षक को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

Newsdesk

ओमान तट के पास जहाज पर अमेरिकी हमले में आंध्र प्रदेश के मरीन इंजीनियर समेत तीन भारतीय नाविकों की मौत

Newsdesk

नीति आयोग की बैठक में विकसित भारत 2047 के लिए पीएम मोदी ने राज्यों को साझा विकास का रोडमैप दिया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading