25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 3 लोगों की मौत

नई दिल्ली, 12 जून । दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में एक बहुमंजिला इमारत में तड़के आग लग गई। इस घटना में अब तक कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है। बताया जा रहा है कि आग ग्राउंड-फ्लोर पर बने पार्किंग एरिया में शुरू हुई, जहां 7-8 मोटरसाइकिल और स्कूटर जल गए और फिर आग पूरी इमारत में फैल गई। फायर डिपार्टमेंट को रात 2:27 बजे सूचना मिली और उन्होंने आग बुझाने का काम शुरू किया। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि गोविंदपुरी थाने में सुबह 2.24 बजे एक पीसीआई कॉल आया। इसमें दिल्ली के गोविंदपुरी के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में एक पांच मंजिला रेजिडेंशियल बिल्डिंग में आग लगने की घटना के बारे में बताया गया था। लोकल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जल्द ही अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पुलिस टीम ने इमारत में फंसे हुए लोगों को बचाने का काम शुरू किया। जल्द ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने ऑपरेशन के दौरान कुल 8 लोगों को बाहर निकाला और उन्हें सफदरजंग हॉस्पिटल व एम्स ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। बाद में तीन लोगों के मरने की पुष्टि हुई, जिनमें एक 22 साल का लड़का और दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। शुरुआती जांच से पता चला है कि आग ग्राउंड फ्लोर पर बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी, आग ने तेजी से सात पार्क किए गए टू-व्हीलर को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें चार्ज पर लगा एक इलेक्ट्रिक स्कूटर भी शामिल है। चश्मदीद ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि आग रात करीब 2:10 बजे लगी। उन्होंने कहा, “हमें इसके बारे में रात करीब 2:20 बजे पता चला, तब तक आग काफी फैल चुकी थी।

अन्य ख़बरें

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

कान्हा की छठी पर अन्नपूर्णा मंदिर में भक्ति की बही धारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading