June 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

वर्षा ऋतु पूर्व तैयारियों में जुटा नगर परिषद डिंडौरी, सीएमओ रीना राठौर ने नाला सफाई एवं कचरा निष्पादन कार्यों का किया निरीक्षण


डिंडौरी सी टाइम्स । आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद डिंडौरी द्वारा जलभराव की समस्या की रोकथाम एवं बेहतर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर अंजू पवन भादौरिया के निर्देशन एवं नगर परिषद अध्यक्ष के मार्गदर्शन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी रीना राठौर ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र में संचालित नाला सफाई एवं कचरा निष्पादन कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ रीना राठौर ने वार्ड क्रमांक 09 में चल रहे नाला सफाई कार्यों का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि वर्षा ऋतु प्रारंभ होने से पूर्व नगर के सभी प्रमुख एवं सहायक नालों की गहन सफाई पूर्ण कर ली जाए, ताकि वर्षा के दौरान जल निकासी व्यवस्था सुचारू बनी रहे और नागरिकों को जलभराव जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।

सीएमओ ने स्वच्छता कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि नगर की स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नियमित सफाई अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर के विभिन्न स्थानों पर लंबे समय से एकत्रित कचरे के ढेरों को हटाकर उनका वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन किया जा रहा है।

उन्होंने मौके पर उपस्थित अमले को निर्देश दिए कि सफाई कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा वर्षा ऋतु पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण की जाएं।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी रीना राठौर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में आमजन की सहभागिता आवश्यक है। नागरिक कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें तथा स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में नगर परिषद का सहयोग करें।

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रभारी अनिकेत बैंस, कार्यालय अध्यक्ष आशीष कोरी, समाजसेवी अजय बर्मन सहित नगर परिषद का अमला उपस्थित रहा।

नगर परिषद प्रशासन द्वारा वर्षा ऋतु से पूर्व तैयारियों को गति देते हुए नाला सफाई, कचरा निष्पादन एवं स्वच्छता कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है, जिससे आगामी वर्षा काल में नगरवासियों को बेहतर जल निकासी एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

————————————————————-

अन्य ख़बरें

पेट्रोल-डीजल की थोक खरीद पर सरकार सख्त, 200 लीटर प्रतिदिन की सीमा तय

Newsdesk

संस्कारधानी के चार वरिष्ठ साहित्यकारों को मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के पुरस्कार

Newsdesk

राज्‍य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्‍त प्रेक्षक ने की मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading