31.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आरोपी युवक फायर आर्म्स सहित पकड़ा गया,
1 देशी कट्टा एवं 1 कारतूस जप्त

*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थाे की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
           आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़ (भा.पु.से.), तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री मधुर पटेरिया के मार्गदर्शन में थाना हनुमानताल की टीम द्वारा 1 आरोपी को   देशी 1 कट्टा एवं 1 कारतूस सहित रंगे हाथ पकडा गया है।
        थाना प्रभारी हनुमानताल श्री सुभाषचंद्र बघेल ने बताया कि दिनांक 17-6-26 को विश्वसनीयव मुखबिर से सूचना दी मिली कि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि मरघटाई के आगे कब्रिस्तान में बनी गुम्बद जैसी जगह में एक युवक पिस्टल या कट्टा रखे बेचने के लिये या किसी गम्भरी बारदात करने की नियत से खड़ा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, जहां मुखबिर के बताये हुलिये का युवक बैठा दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम हारून राईन पिता मोहम्मद युनुस उम्र 23 वर्ष निवासी चांदनी चौक सुलेमानी मस्जिद के सामने वाली गली हनुमानताल बताया जिसकी तलाशी लेने पर कमर में पीछे एक देशी कट्टा खोसे मिला चैक करने पर देशी कट्टा के चैम्बर में एक कारतूस लोड मिला, आरोपी हारून राईन के कब्जे से देशी कट्टा एवं कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त देशी कट्टा व कारतूस कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ जारी है।
उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी हारून राईन अपराधी प्रवृत्ति का है जिसने दिनाक 13-6-26 को थाना हनुमानताल में 2 तथा थाना गोहलपुर में 1 मारपीट की एक घटना की थी जिसके विरूद्ध पूर्व से अवैध वसूली, मारपीट सहित 5 अपराध पजीबद्ध है।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को अवैध शस्त्र के साथ रंगे हाथ पकडने में चौकी प्रभारी प्रेमसागर उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक राजाभैया, आरक्षक साजिद, आशीष तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

बिजली मुख्यालय के पास 24 घंटे स्ट्रीट लाइट रोशन, निगम कर रहा बिजली की बर्बादी

Newsdesk

20 जून को जबलपुर आएंगे उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार राष्ट्रपति व योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

Newsdesk

भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से 877 हितग्राही हुए सीधे लाभान्वित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading