23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कांग्रेस ने इस देश की मिट्टी से कभी प्यार नहीं किया, सिर्फ तुष्टिकरण को दिया महत्व : नितिन नवीन

हैदराबाद, 30 जून । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को तेलंगाना राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इसके साथ ही कांग्रेस समेत विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए तुष्टिकरण की राजनीति सबसे अहम रही है, इसलिए कांग्रेस ने इस देश की मिट्टी से कभी प्यार नहीं किया। नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “भाजपा का विशाल वटवृक्ष आप देख रहे हैं, ये हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है। 1980 में स्थापित भाजपा को 1984 के चुनाव में सिर्फ दो सीटें मिली थीं। आज यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसका श्रेय भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को जाता है, जो सबसे निचले स्तर पर काम करते हुए कमल खिलाने का संकल्प पूरा करते हैं।” भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के “अंत्योदय” और अटल बिहारी वाजपेयी के सुशासन के भाव को आत्मसात करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आधुनिक भारत के निर्माण में लगे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में विकास की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प को पूरा किया गया। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत का तिरंगा लहराता रहे, इस संकल्प को पूरा किया गया।” नितिन नवीन ने कहा, मैं यहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से आने वाले वर्षों में और अधिक संघर्ष करने का आह्वान करने आया हूं।

2047 तक विकसित भारत की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संकल्पना को साकार करने के लिए हम सभी को अपना पुरुषार्थ करना होगा। समर्पण और संकल्प के साथ आगे बढ़ना होगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास के लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता को पिछले 12 वर्षों में पूरा किया गया है। इन 12 वर्षों में हमारी सरकार के किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लग पाया है। यही एक स्वच्छ और ईमानदार भाजपा सरकार की पहचान है।” उन्होंने कहा, “जो लोग पूछते हैं कि हमें पश्चिम बंगाल में किस प्रकार जीत मिली, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि इस जीत के पीछे हमारे विचार हैं, हमारा नेतृत्व है और हमारे कार्यकर्ताओं का संघर्ष है। जब हमने सिर्फ दो सीटें जीती थीं, तब भी हमने डटे रहने का रास्ता चुना। हमने संगठन को मज़बूत करना और आगे बढ़ना जारी रखा। संख्याओं को देखकर हम कभी निराश नहीं हुए और न ही अपनी विचारधारा से डिगे। हम एक ऐसे संगठन के लोग हैं जो मानते हैं कि लगन, कड़ी मेहनत और डटे रहने से ही आख़िरकार सफलता मिलती है।” उन्होंने कहा, “आज भाजपा 22 राज्यों में सत्ता में है। हम कांग्रेस पार्टी की कमजोरियों को अपने चुनाव प्रचार का आधार नहीं बनाएंगे। हम अपनी उपलब्धियों के बल पर चुनाव लड़ेंगे। हमारी सरकार की खासियत यह है कि हम अपने वादों को पूरा करते हैं। तेलंगाना सरकार ने पिछले तीन सालों में छह गारंटियां दीं, लेकिन उनमें से एक भी पूरी नहीं की। हमें ऐसी सरकार को हटाना होगा।

अन्य ख़बरें

गुजरात सरकार की डिजिटल सर्विस से नागरिकों की सरकारी योजनाओं तक पहुंच हुई आसान

Newsdesk

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना जारी, 150 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Newsdesk

, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया शरदोत्सव, डांडिया-गरबा में झूमे भक्तजनश्रद्धा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading