September 17, 2026
सी टाइम्स
इनसाइट टुडे

आरटीओ का बड़ा एक्शन, जून में 1,528 वाहनों पर कार्रवाई; 59 लाख रुपये का जुर्माना

जबलपुर। परिवहन विभाग ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जून माह में सख्त अभियान चलाते हुए 1,528 वाहनों पर कार्रवाई की है। इस दौरान विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर कुल करीब 59 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह अभियान परिवहन आयुक्त उमेश जोगा के निर्देश पर अवैध परिवहन, कर चोरी, ओवरलोडिंग और सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध संचालित किया गया।
संभागीय परिवहन सड़क सुरक्षा दल द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में 26 वाहन बिना वैध परमिट, 17 ओवरलोड वाहन तथा 61 वाहन निर्धारित सीमा से अधिक माल लेकर चलते पाए गए। इसके अलावा 37 चालक बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस, 40 वाहन बिना प्रदूषण प्रमाण-पत्र, 86 चालक बिना सीट बेल्ट और 159 वाहन बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के संचालित मिले, जिन पर नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई।
सड़क सुरक्षा को लेकर की गई जांच में 324 चालक वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करते मिले। वहीं 2 वाहन बिना वैध बीमा और 2 वाहन बिना फिटनेस प्रमाण-पत्र के चलते पाए गए। अन्य मोटरयान अधिनियम के उल्लंघनों पर भी कार्रवाई की गई।परिवहन आयुक्त उमेश जोगा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध परिवहन, कर चोरी और यातायात नियमों के उल्लंघन पर बिना किसी भेदभाव के सख्त कार्रवाई जारी रखी जाए। विभाग का कहना है कि लगातार चल रहे अभियान से अवैध परिवहन करने वालों और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में कानून का डर साफ दिखाई दे रहा है।विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुछ असामाजिक तत्व कार्रवाई को प्रभावित करने के लिए भ्रामक प्रचार कर रहे हैं, लेकिन इससे प्रभावित हुए बिना निष्पक्ष और पारदर्शी प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेगा।संभागीय उड़नदस्ता प्रभारी विक्रम सिंह ठाकुर ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, मोटरयान अधिनियम और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग दें।

अन्य ख़बरें

उपार्जन में गड़बड़ी करने वाले समितियों एवं गोदामों के प्रासांगिक व्‍यय, कमीशन और किराये की राशि होगी राजसात

Newsdesk

एमपी किसान पोर्टल एवं किसान के संचालन का दिया गया प्रशिक्षण

Newsdesk

कलेक्टर श्री सिंह ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading