31.6 C
Jabalpur
July 4, 2026
सी टाइम्स
इनसाइट टुडे

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई — एनएसयूआई


क्राइस्ट चर्च स्कूल में बच्चे को सांप काटने की घटना पर NSUI का प्रदर्शन, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
जबलपुर। तैयब अली चौक स्थित क्राइस्ट चर्च स्कूल में विगत दिवस बच्चे को सांप काटने की घटना को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विद्यालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए गहरा रोष व्यक्त किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर घटना की निष्पक्ष जांच कराने तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
छात्रनेता अनुराग शुक्ला व शफी खान ने कहा कि स्कूल में शिक्षकों द्वारा मासूम बच्चों से घास कटवाई जा रही थी जो RTE Act 2009 का खुला उल्लंघन है। बरसात के मौसम में जहरीले सांप-कीड़ों का खतरा जानते हुए भी बच्चों को बिना सुरक्षा उपकरण के झाड़ियों में भेजना आपराधिक लापरवाही है। विद्यालय प्रबंधन ने बच्चे की जान जोखिम में डाली है।
उन्होंने कहा कि विद्यालय जैसी संवेदनशील जगह पर इस प्रकार की घटना अत्यंत गंभीर है। विद्यार्थियों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने मांग की कि स्कूल परिसर की नियमित साफ-सफाई कराई जाए, झाड़ियों एवं अन्य जोखिम वाले स्थानों को तत्काल हटाया जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए।
एनएसयूआई ने चेतावनी दी कि यदि विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी विद्यालय प्रशासन की होगी।
प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सचिव एजाज अंसारी,अंकित शुक्ला, अंकित कोरी, वकार खान,ऐश्वर्या नाहिर,पुष्पराज सिंह राजपूत,युग ठाकुर,ऋषि यादव,निखिल बंशकार,आर्यन चौधरी,अनिकेत तिवारी,करण अंबाला सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता तथा अभिभावक उपस्थित थे।

अन्य ख़बरें

बल्देवबाग के ट्रांसपोर्टरों को नोटिस, बोले— शिफ्ट होंगे, पहले ट्रांसपोर्ट नगर में प्लॉट दें

Newsdesk

38 साल बाद शुरू हुई तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया, अधिकांश कर्मी बिना प्रमोशन हुए सेवानिवृत्त

Newsdesk

होटल में युवक से मारपीट मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, चौथे की तलाश जारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading