31.6 C
Jabalpur
July 4, 2026
सी टाइम्स
इनसाइट टुडे

रेलवे की विसंगति अनूपपुर,उमरिया एवं अंबिकापुर में आरक्षण समय कुल 6 घंटे छोटे स्टेशनों में लगातार 8 घंटे

Lअनूपपुर ।बिलासपुर डिवीजन में बैठे अधिकारी अपनी मनमानी से बाज नहीं आते।काफी मशक्कत के बाद अनूपपुर जंक्शन स्टेशन पर आरक्षण के समय में बढ़ोतरी करवाई गई थी,लेकिन बिलासपुर डिवीजन में बैठे अधिकारियों ने आरक्षण के समय में 1 जुलाई 2026 से पूरी तरह से कटौती कर दी।बिलासपुर डिवीजन ने पीआरएस का संशोधन नया समय चक्र घोषित कर दिया गया उसके अनुरूप कार्य प्रारंभ हो गया।    रेलवे संघर्ष समिति के संयोजक वासुदेव चटर्जी एडवोकेट ने गंभीर आपत्ति करते हुए बिलासपुर जोन एवं डिवीजन में बैठे अधिकारियों से अनूपपुर जंक्शन स्टेशन, उमरिया बांधवगढ़ पर्यटन स्थल एवं अंबिकापुर जहां से आने वाले समय में वाशिंग प्लांट बनने के बाद लंबी दूरी की ट्रेन चलेगी वहां पर आरक्षण का समय पूर्व की भांति करने की मांग की है।
                     उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण स्टेशनों में कुल 6 घंटे कर दिया गया है।दो पाली में प्रथम पाली में चार घंटे एवं द्वितीय पाली में 2 घंटे।जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।जबकि छोटे स्टेशनों में लगातार 8 घंटे तक आरक्षण का समय दिया गया है। रेलवे की इस तरह की विसंगति भरी नीति से यात्रियों को आने वाले समय में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
                  बिलासपुर-कटनी रेल सेक्शन के स्टेशनों में करगी रोड,अनूपपुर जंक्शन,अमलाई,बुढार,बिरसिंहपुर, उमरिया,चंदिया,इसके साथ ही सीआईसी रेल सेक्शन में अंबिकापुर,मनेन्द्रगढ़,बिजुरी एवं कोतमा प्रमुख रेलवे स्टेशनों में है जहां आरक्षण के समय में परिवर्तन किया गया है।
         रेलवे से अपेक्षा की गई है कि महत्वपूर्ण स्टेशनों में आरक्षण के समय को पूर्ववत किया जाए।जिससे यात्रियों को सुविधा मिलती रहे।

अन्य ख़बरें

भगवान जगन्नाथ स्वामी की 259वीं रथयात्रा के पत्रक पूजन के साथ तैयारियां शुरू

Newsdesk

छात्र को रास्ते में रोक कर पैर में चाकू मारा, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Newsdesk

5.65 लाख के गांजे के साथ आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तारमुखबिर की सटीक सूचना पर बस स्टैंड के पास दबिश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading